Sunday, April 19, 2026

हरियाणा में रबी फसलों की सरकारी खरीद शुरू, मंडियों में पारदर्शिता और सुविधाओं पर विशेष जोर

by Neha
हरियाणा में रबी फसलों की सरकारी खरीद शुरू, मंडियों में पारदर्शिता और सुविधाओं पर विशेष जोर

हरियाणा में रबी फसलों की सरकारी खरीद आज से शुरू। मंडियों में साफ-सफाई, किसानों की सुविधाएँ और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए गेट पास, जिओ-फेंसिंग और वाहन नंबर रिकॉर्डिंग लागू।

हरियाणा में रबी फसलों की सरकारी खरीद आज से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। इसको लेकर राज्य सरकार ने सभी अनाज मंडियों में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सरकार की ओर से मंडी परिसरों में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। किसानों की सुविधा और सुचारू खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए इस बार सभी मंडी स्थलों की जियो-फेंसिंग की गई है। इसके तहत गेट पास जारी करने, फसल की नीलामी, जे-फॉर्म तैयार करने और लिफ्टिंग जैसी सभी गतिविधियां अब केवल मंडी परिसर के भीतर ही होंगी। इससे खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

also read: हरियाणा सरकार ने कक्षा 11 के छात्रों के लिए ऑनलाइन एमआईएस…

इसके अलावा, गेट पास जारी करते समय वाहन की फोटो के साथ उसका नंबर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य खरीद प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है।

हरियाणा सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था किसानों को बेहतर अनुभव देने के साथ-साथ पूरी खरीद प्रक्रिया को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा