Saturday, April 18, 2026

हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी की दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात: पंजाब-बंगाल चुनाव और अंबाला दौरे पर चर्चा

by Neha
हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी की दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात: पंजाब-बंगाल चुनाव और अंबाला दौरे पर चर्चा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अंबाला दौरे, पंजाब-बंगाल चुनाव और पार्टी रणनीति पर हुई चर्चा। सैनी के पंजाब दौरे और राजनीतिक गतिविधियों की पूरी जानकारी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसमें दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री जल्द ही अंबाला दौरे पर आ सकते हैं, जहां वे शहीद स्मारक का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके साथ ही सैनी ने पंजाब और पश्चिम बंगाल चुनावों पर भी केंद्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श किया।

अचानक बदला सैनी का शेड्यूल

मुख्यमंत्री नायब सैनी की दिल्ली यात्रा अचानक तय हुई। पहले उन्हें 2 अप्रैल को पश्चिम बंगाल दौरे पर जाना था, लेकिन बाद में योजना बदलकर चंडीगढ़ में मीटिंग में शामिल कराया गया। इसके बाद दिल्ली जाने का शेड्यूल अंतिम रूप दिया गया। सीएम सैनी सुबह 10 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए।

पंजाब में बीजेपी के ‘पोस्टर बॉय’ बने सैनी

हरियाणा में 2024 में हैट्रिक जीत के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी को बीजेपी का ‘पोस्टर बॉय’ माना जा रहा है। पिछले एक महीने से वे लगातार पंजाब में दौरे कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लिया, बल्कि गांव और कस्बों में आम जनता से भी संवाद किया। सैनी कई बार केसरिया पगड़ी पहनकर मंच पर पंजाबी और हरियाणवी भाषा का मिश्रण बोलते नजर आए।

also read: हरियाणा सरकार ने कलेक्टर रेट्स में किया डेटा-आधारित…

पंजाब में 35 से अधिक दौरे

सूत्रों के अनुसार, सीएम सैनी पिछले एक साल में पंजाब के 35 से अधिक दौरे कर चुके हैं। उन्होंने नए नेताओं को पार्टी में शामिल करने और मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर हमले के माध्यम से बीजेपी की स्थिति मजबूत करने में योगदान दिया। पार्टी इसे एक ‘फोर्स मल्टीप्लायर’ के रूप में देख रही है, जो हरियाणा की सीमाओं से बाहर जाकर पंजाब में पार्टी की पकड़ मजबूत कर सकता है।

व्यक्तिगत पृष्ठभूमि

नायब सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उनकी मां कुलवंत कौर सिख हैं और परिवार में पुरुष सदस्य के सिख धर्म अपनाने की परंपरा रही है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा