हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने आवास पर मनाई लोहड़ी, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने आवास पर मनाई लोहड़ी, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित आवास पर धूमधाम से लोहड़ी मनाई और प्रदेशवासियों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को अपनी पत्नी सुमन सैनी के साथ चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने लोहड़ी और मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हरियाणा वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

also read: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा: हरियाणा बागवानी, मधुमक्खी पालन और संरक्षित खेती में देश में अग्रणी

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूजा अर्चना कर लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का पर्व एकता, समानता और समावेशिता को बढ़ावा देता है, क्योंकि समाज के सभी वर्ग इसे समान उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाते हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहे। समारोह में हरियाणा की सांस्कृतिक परंपराओं और लोकाचार की झलक देखने को मिली।

Related posts

बागपत में हाईटेक एस्ट्रोनॉमी लैब: यूपी की बेटियों को अंतरिक्ष विज्ञान में उड़ान

देहरादून: नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह, मुख्यमंत्री धामी पहुंचे

दिल्ली में 800 करोड़ की सड़क सुधार योजना: 241 सड़कों का होगा पुनर्विकास