दिशा पाटनी और तलविंदर एक बार फिर नुपुर-स्टेबिन रिसेप्शन में स्पॉट, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस कर रहे हैं जमकर कमेंट।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से उदयपुर में शादी रचाई। शादी के बाद कपल ने मुंबई में शानदार रिसेप्शन होस्ट किया, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। लेकिन इस रिसेप्शन में सबसे ज्यादा चर्चा दिशा पाटनी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर की जोड़ी ने बटोरी।
also read: रश्मि देसाई ने खोला कास्टिंग काउच का दर्द: 16 साल की उम्र…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिशा पाटनी रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने अपने दोस्त एलेक्सजेंर के साथ पार्टी में प्रवेश किया, जहां उनकी बेस्टफ्रेंड मौनी रॉय और तलविंदर उनका इंतजार कर रहे थे। तलविंदर ब्लैक कलर के सूट और मास्क के साथ नजर आए और काफी हैंडसम दिखाई दिए।
इस वीडियो में दिशा और तलविंदर को हंसते-मुस्कुराते हुए, मौनी रॉय के पति सूरज से बातचीत करते हुए देखा गया। फैंस ने दोनों को फिर से साथ में देखकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं।
बता दें, दिशा पाटनी और तलविंदर को पहले भी नुपुर और स्टेबिन की शादी में हाथ थामते हुए देखा गया था। अब मुंबई रिसेप्शन में एक बार फिर साथ में दिखाई देने के बाद उनके डेटिंग रूमर और चर्चा सोशल मीडिया पर और तेज हो गई है।