डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि हरियाणा में टीबी की पहचान, स्क्रीनिंग और निगरानी मजबूत करने के लिए CATB, PATO और VM-TB जैसे एआई टूल लागू किए गए हैं।
हरियाणा सरकार ने टीबी (क्षय रोग) की पहचान, उपचार और निगरानी प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित आधुनिक तकनीकों को लागू किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि राज्य में टीबी नियंत्रण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए तीन एआई आधारित टूल शुरू किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत हरियाणा में CATB, PATO और VM-TB जैसे आधुनिक एआई टूल लागू किए गए हैं। इन तकनीकों की मदद से टीबी की स्क्रीनिंग प्रक्रिया को तेज और अधिक सटीक बनाया जा रहा है।
also read: हरियाणा में सड़कों किनारे बिजली के पोलों की दूरी…
डॉ. मिश्रा के अनुसार, इन एआई टूल्स के माध्यम से टीबी मरीजों की नियमित निगरानी करने, संभावित रोगियों की जल्दी पहचान करने और उन क्षेत्रों को चिन्हित करने में मदद मिल रही है जहां संक्रमण का खतरा अधिक है। इससे स्वास्थ्य विभाग को टीबी नियंत्रण के लिए बेहतर रणनीति तैयार करने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इन तकनीकी पहल के जरिए राज्य में टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।
हरियाणा सरकार का उद्देश्य आधुनिक तकनीक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से राज्य को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है।