बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों और फैंस से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।
फर्स्ट लुक में दिखी मजेदार कहानी की झलक
रिलीज हुए वीडियो की शुरुआत दो बच्चों के मजेदार बातचीत से होती है, जो अपने माता-पिता के नाम बताते हैं और धीरे-धीरे कहानी में ट्विस्ट आता है। दोनों बच्चों को लगता है कि उनके पापा का नाम एक ही है, जिससे कहानी में कॉमेडी और कन्फ्यूजन का एंगल सामने आता है।
इसके बाद वीडियो में वरुण धवन को मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाया गया है। फर्स्ट लुक से साफ है कि फिल्म में रोमांस के साथ-साथ भरपूर कॉमेडी और फैमिली ड्रामा भी देखने को मिलेगा।
सोशल मीडिया पर मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई सेलेब्रिटीज ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है और वीडियो को मजेदार और एंटरटेनिंग बताया है।
also read: प्रियंका चाहर चौधरी और अभिषेक मल्हान के बीच ऑनलाइन तकरार,…
डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म
इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक डेविड धवन कर रहे हैं, जबकि इसे रमेश तौरानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, चंकी पांडे, मौनी रॉय और अली असगर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai रिलीज डेट
यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।