ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने की तैयारियों की समीक्षा – गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर नगर कीर्तन का अम्बाला छावनी में होगा स्वागत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने की तैयारियों की समीक्षा - गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर नगर कीर्तन का अम्बाला छावनी में होगा स्वागत

गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर नगर कीर्तन का 18 नवंबर को अम्बाला छावनी में स्वागत होगा। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तैयारियों की समीक्षा की।

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि नौवीं पातशाही हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का 18 नवम्बर 2025 को अम्बाला छावनी में श्रद्धापूर्वक स्वागत किया जाएगा।

मंत्री अनिल विज ने कहा कि नगर कीर्तन यात्रा के स्वागत के लिए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियाँ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वे यात्रा में पूरे समय शामिल रहें और गुरू साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करें।

11 नवंबर को पिंजौर से प्रारंभ हुई यात्रा

मंत्री ने बताया कि गुरू तेग बहादुर जी का 350वां गुरूपर्व हरियाणा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर कीर्तन यात्रा 11 नवंबर को पिंजौर से आरंभ हुई थी, जो 18 नवंबर सुबह 9 बजे गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से अम्बाला छावनी की ओर प्रस्थान करेगी।

also read: सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 2026 का आगाज 31 जनवरी…

अम्बाला में नगर कीर्तन यात्रा का विस्तृत रूट प्लान

नगर कीर्तन यात्रा निम्न स्थानों से गुजरेगी— गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब, तोपखाना बाजार, डिफेंस कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब, कलरहेड़ी, बोह, बब्याल, चंदपुरा, रामपुर-सरसेहड़ी, जगाधरी रोड, महेशनगर, एसडी कॉलेज, सुभाष पार्क, गुरुद्वारा सिंह सभा (हरगोलाल रोड), चौड़ा बाजार, बजाजा बाजार, कसेरा बाजार, गुरुनानक रोड, कबाड़ी बाजार, मच्छी मोहल्ला, गुरुद्वारा क्षत्री टांक, पंजाबी गुरुद्वारा साहिब, विजय रतन चौक, राय मार्केट, गोल चक्कर, तोपखाना बाजार, और वापस गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में संपन्न होगी।

विभिन्न स्थानों पर होगा भव्य स्वागत

अनिल विज ने कहा कि नगर कीर्तन यात्रा का स्वागत कई स्थानों पर किया जाएगा। उन्होंने धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक संस्थाओं सहित सभी नागरिकों से अपील की कि वे यात्रा में शामिल होकर गुरू साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Related posts

उत्तर प्रदेश में प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण, ‘ज्ञान भारतम मिशन’ से संरक्षण की नई पहल

बागपत में हाईटेक एस्ट्रोनॉमी लैब: यूपी की बेटियों को अंतरिक्ष विज्ञान में उड़ान

देहरादून: नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह, मुख्यमंत्री धामी पहुंचे