Tuesday, August 18, 2026

Gullak 5 Review: मिश्रा परिवार की लौट आई दिल छू लेने वाली कहानी, लेकिन पहले जैसी गर्माहट थोड़ी कम

by Neha
Gullak 5 Review: मिश्रा परिवार की लौट आई दिल छू लेने वाली कहानी, लेकिन पहले जैसी गर्माहट थोड़ी कम

Gullak 5 Review: मिश्रा परिवार की कहानी एक बार फिर ओटीटी पर लौट आई है। नए अन्नू भैया और हल्की इमोशनल कमी के बावजूद यह सीरीज मनोरंजन और जुड़ाव बनाए रखती है।

Gullak 5 Review: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई लोकप्रिय वेब सीरीज गुल्लक 5 एक बार फिर मिश्रा परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और मिडिल क्लास संघर्षों को दर्शाती है। पिछले चार सीजन्स की तरह इस बार भी शो दर्शकों से जुड़ने की कोशिश करता है, हालांकि कुछ बदलावों के साथ।

कहानी में क्या है नया?

इस सीजन में कहानी आगे बढ़ती है। घर में वाईफाई लग चुका है, बच्चे अब बड़े हो चुके हैं और हर किरदार अपनी-अपनी नई उलझनों में फंसा नजर आता है। अमन मिश्रा अपने तरीके से कुछ छिपाकर चल रहे हैं, वहीं संतोष मिश्रा घर की मरम्मत और नए घर की चाह में हैं। बिट्टू की मम्मी अब व्लॉगर बन गई हैं और समाज से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखती हैं।

सबसे बड़ा बदलाव: अन्नू भैया

इस सीजन की सबसे बड़ी चर्चा का विषय अन्नू भैया का बदला हुआ चेहरा है। अब यह किरदार वैभव राज गुप्ता की जगह अनंत जोशी निभा रहे हैं। शुरुआत में दर्शकों को यह बदलाव थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे अनंत जोशी अपने अभिनय से किरदार को अपना बना लेते हैं।

कैसी है सीरीज?

गुल्लक 5 एक बार फिर मिडिल क्लास फैमिली की सच्ची और दिल से जुड़ी कहानी पेश करती है। शो में हास्य, भावनाएं और जीवन के छोटे-छोटे सबक मौजूद हैं। हालांकि, पिछले सीजन्स की तुलना में इस बार इमोशनल गहराई थोड़ी कम महसूस होती है।

also read: हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच फिर छिड़ा विवाद: सोशल…

एक्टिंग

जमील खान, गीताांजलि कुलकर्णी, हर्ष मायर और सुनीता राजवार ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। हेली शाह भी अपने किरदार में प्रभावित करती हैं। वहीं अनंत जोशी ने नए अन्नू भैया के रूप में शुरुआत में थोड़ी चुनौती के बाद किरदार में अच्छी पकड़ बना ली है।

राइटिंग और डायरेक्शन

श्रेयांश पांडे के निर्माण और विदित त्रिपाठी की लेखनी शो को मजबूत आधार देती है। हालांकि, डायलॉग और इमोशनल कनेक्ट को और बेहतर किया जा सकता था। डायरेक्शन सधा हुआ है और कहानी को सहज तरीके से आगे बढ़ाता है।

कुल मिलाकर

गुल्लक 5 एक बार फिर दर्शकों को मिश्रा परिवार की दुनिया में वापस ले जाती है। भले ही यह सीजन पहले जितना प्रभावशाली न लगे, लेकिन यह मनोरंजन और भावनात्मक जुड़ाव दोनों बनाए रखता है।

रेटिंग: 3/5 स्टार

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी