AAP का दिल्ली से प्रहार: कायनात अंसारी गिरफ्तार, प्रियंका कक्कर ने BJP सरकार पर लगाया गैरकानूनी शराब में संरक्षण का आरोप

AAP का दिल्ली से प्रहार: कायनात अंसारी गिरफ्तार, प्रियंका कक्कर ने BJP सरकार पर लगाया गैरकानूनी शराब में संरक्षण का आरोप

AAP राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कर ने गुजरात में कायनात अंसारी की गिरफ्तारी पर हमला किया, कहा गैरकानूनी शराब के खिलाफ कार्रवाई करने वाली कार्यकर्ता को जेल में डालना गलत, भाजपा नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं।

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कर ने गुजरात के एक गंभीर मुद्दे पर दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP राष्ट्रीय नेता प्रियंका कक्कर ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की एक कर्मठ कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की गई है। पूर्व कच्छ के जिला अध्यक्ष डॉ. कायनात अंसारी ने 50 से अधिक बार गांधीधाम की पुलिस को शिकायत दी कि कहाँ-कहाँ गैरकानूनी शराब बेची जा रही है। लेकिन कल रात पुलिस ने कायनात अंसारी को ही गिरफ्तार कर लिया। क्या इस तरह गुजरात में गैरकानूनी शराब का कारोबार बंद होगा? एक आंकड़े के अनुसार गुजरात में 40,000 करोड़ की गैरकानूनी शराब बेची जाती है। किस तरह इतना बड़ा गोरख धंधा चलता है? क्यों कोई पकड़ा नहीं जाता? सच्चाई यह है कि भाजपा के एक-एक नेता और मंत्री इसमें शामिल हैं, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं होती।

also read: गुजरात: 32,464 शराब पीने वाले पकड़े गए, लेकिन बेचने वाले…

आगे AAP राष्ट्रीय नेता प्रियंका कक्कर ने कहा कि नरेंद्र मोदी की भाजपा में ऐसे लोगों को पार्टी में लिया जाता है और सांसद बनाया जाता है, कैबिनेट मंत्री बनाया जाता है जो जाने-माने बूटलेगर हैं। गुजरात में तस्कर ही सरकार चलाते हैं। हर बोतल पर हर किसी का कमीशन तय होता है और केवल कहने के लिए नशाबंदी है। मैं भाजपा से कहना चाहती हूँ कि आप हमारे कार्यकर्ता को जेल में डाल रहे हैं लेकिन हमारी सरकार आएगी तब आपके एक-एक मंत्री जेल में जाएंगे जो इस गोरखधंधे में शामिल हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने गलत तरीके से नशे के कारोबार में जुड़े 50,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया, उसी तरह गुजरात में भी भाजपा के नेताओं को छोड़ा नहीं जाएगा।

आगे AAP राष्ट्रीय नेता प्रियंका कक्कर ने कहा कि डॉ. कायनात अंसारी ने अलग-अलग समय पर लगभग 50 पुलिस शिकायतें कीं लेकिन जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तब कायनात अंसारी ने खुद जनता के साथ मिलकर शराब के अड्डों पर जनता रेड की थी। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो में सभी के चेहरे दिखाए और वह वीडियो वायरल हो गया, जिससे गुजरात की भाजपा सरकार परेशान हो गई। वायरल वीडियो में दिख रहे अपराधियों के खिलाफ कोई केस नहीं हुआ और उन्हें कोई जेल नहीं हुई, लेकिन जनता रेड करने वाली कायनात अंसारी को ही जेल में डाल दिया गया। भाजपा को समझना पड़ेगा कि हम आम आदमी पार्टी के लोग आपकी जेलों से नहीं डरते। भाजपा को समझना पड़ेगा कि बापू के गुजरात में शराब बेचना और शराब पीना गैरकानूनी है, और ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related posts

आप पंजाब: ईडी के छापे विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए भाजपा की बौखलाहट को दर्शाते हैं

AAP विधायक चैतर वसावा के नेतृत्व में नर्मदा जिले में जनसभाओं को मिला भारी प्रतिसाद

AAP के उम्मीदवारों और बूथ प्रमुखों को प्रभारी गोपाल राय ने दिया महत्वपूर्ण मार्गदर्शन