गुड़ी पड़वा 2026 कब है, मराठी नववर्ष की शुभ तिथि और महत्व क्या है? जानें 19 मार्च को मनाए जाने वाले पर्व का इतिहास और इसकी विशेषताएं।
गुड़ी पड़वा 2026 की तारीख: इस वर्ष गुड़ी पड़वा 19 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। यह दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर आता है और इसी दिन से मराठी कैलेंडर के अनुसार नया साल शुरू होता है। महाराष्ट्र में इसे धूमधाम से मनाया जाता है और इसे सुख-समृद्धि और नए आरंभ का प्रतीक माना जाता है।
गुड़ी पड़वा कब है और समय
पंचांग के अनुसार, 19 मार्च 2026 को सुबह 06:52 बजे से प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी और 20 मार्च को सुबह 04:52 बजे तक रहेगी। यही समय गुड़ी पड़वा मनाने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन से चैत्र नवरात्रि 2026 भी आरंभ होती है।
also read: खरमास 2026: 15 मार्च से शुरू, जानें किन 6 कामों पर लगेगा…
गुड़ी पड़वा का महत्व
गुड़ी पड़वा मराठी समुदाय में अत्यंत शुभ पर्व माना जाता है। इस दिन लोग घर के बाहर या छत पर गुड़ी लगाते हैं, जिसे समृद्धि, खुशहाली और विजय का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने ब्रह्मांड की रचना की थी। कुछ मान्यताओं में इसे सत्युग की शुरुआत भी माना जाता है।
इतिहास में भी इस दिन का महत्व है। कहा जाता है कि मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज को इस दिन युद्ध में विजय प्राप्त हुई थी। इसलिए आज भी लोग गुड़ी को हिंदुत्व की विजय पताका के रूप में घर के बाहर लगाते हैं।
गुड़ी पड़वा कहां मनाया जाता है
गुड़ी पड़वा मुख्य रूप से महाराष्ट्र में मनाया जाता है, लेकिन गोवा, दक्षिण भारत और भारत के अन्य हिस्सों में भी यह पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसे नववर्ष का प्रतीक माना जाता है और इसे छत्रपति शिवाजी महाराज की विजय और समृद्धि के प्रतीक के रूप में उत्सव के रूप में मनाया जाता है।