Google, रियर कैमरा सेटअप के तहत 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर दिए जाने की संभावना है।

Google, रियर कैमरा सेटअप के तहत 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर दिए जाने की संभावना है।

अमेरिकी टेक कंपनी Google अगले महीने अपनी नई Pixel 10 सीरीज पेश कर सकती है। इस सीरीज में Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL जैसे प्रीमियम मॉडल शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन्स में Google का नया Tensor G5 चिपसेट और 16GB तक रैम मिलने की संभावना है। साथ ही, पिछली सीरीज की तुलना में इनमें बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग स्पीड देखने को मिल सकती है।

संभावित स्पेसिफिकेशंस:

Google ,Pixel 10 Pro में 6.3 इंच और Pixel 10 Pro XL में 6.8 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। दोनों डिवाइसेज़ में Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया जा सकता है।

डिवाइसेज़ में स्टोरेज ऑप्शन के तौर पर Pixel 10 Pro में 128GB से लेकर 1TB तक और Pixel 10 Pro XL में 256GB से 1TB तक की स्टोरेज मिल सकती है।

कैमरा सेटअप:

दोनों फोन्स में 50MP का मेन सेंसर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48MP का टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल जूम के साथ) दिया जा सकता है। फ्रंट में 42MP का कैमरा वीडियो कॉल्स और सेल्फी के लिए हो सकता है।

बैटरी और चार्जिंग:

Pixel 10 Pro में 4,870mAh और Pixel 10 Pro XL में 5,200mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इनमें क्रमश: 29W और 39W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हो सकता है। इसके अलावा, दोनों डिवाइसेज़ में 15W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी जा सकती है।


Related posts

क्या स्मार्टफोन में RAM एक्सपैंशन फीचर ऑन रखना सही है? जानें फायदे और नुकसान

Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च: कीमत ₹2,799, 56 घंटे बैटरी और 50dB ANC सपोर्ट

Oppo F33 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ कीमत हुई सामने