Google ने Gemini 3 लॉन्च किया – अपना सबसे इंटेलीजेंट AI मॉडल। यह मल्टीमॉडेलिटी सपोर्ट, स्मार्ट और इंटरैक्टिव रिस्पॉन्स, और सर्च में डायनामिक रिजल्ट्स के साथ आता है।
Google Gemini 3 को हाल ही में लॉन्च किया गया है और गूगल इसे अपना अब तक का सबसे इंटेलीजेंट AI मॉडल बता रहा है। इस नए मॉडल को Gemini ऐप, Google Search और कंपनी के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर रोलआउट किया जाएगा। Google के CEO सुंदर पिचई के अनुसार, यह मॉडल इंसानी रीजनिंग और कॉन्टेक्स्ट को समझने में सक्षम है और यूजर को स्मार्ट और सटीक रिस्पॉन्स देता है।
स्मार्ट और ईमानदार जवाब
Gemini 3 यूजर को खुश करने के बजाय सटीक, स्पष्ट और मददगार उत्तर देने पर फोकस करता है। यह यूजर की अपेक्षाओं को रिपीट करने के बजाय, टास्क के टोन और कॉन्टेक्स्ट को समझकर डायरेक्ट और स्मार्ट रिस्पॉन्स देता है। इससे यूजर को वास्तविक इनसाइट्स मिलती हैं और जटिल सवालों का जवाब आसानी से समझ में आता है।
also read: Galaxy S26 Ultra में मिलेगा नया फ्लैक्स मैजिक पिक्सल…
मल्टीमॉडेलिटी सपोर्ट
Gemini 3 मल्टीमॉडेलिटी सपोर्ट के साथ आता है। इसका मतलब है कि यह टेक्स्ट, इमेज, वीडियो और कोड को एक ही वर्कफ्लो में हैंडल कर सकता है। यूजर हाथ से लिखे नोट्स, स्क्रीनशॉट, लंबे वीडियो और रिसर्च पेपर अपलोड कर सकता है और AI इन्हें समझकर सही जवाब देगा। इसकी कॉन्टेक्स्ट विंडो 10 लाख टोकन तक की है, जिससे लंबे डॉक्यूमेंट और कन्वर्सेशन को पढ़कर याद रखा जा सकता है।
बेंचमार्क पर शानदार प्रदर्शन
Gemini 3 ने लगभग सभी एआई बेंचमार्क्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। LMArena पर यह 1501 Elo स्कोर के साथ नंबर 1 पर है। अकादमिक रीजनिंग और रियल-वर्ल्ड प्रॉब्लम सॉल्विंग में भी इसने बेहतरीन प्रदर्शन किया। WebDev Arena में 1487 स्कोर के साथ यह डेवलपर्स के लिए भी सबसे आगे है।
सर्च में इंटरैक्टिव रिजल्ट
Google ने Gemini 3 को सर्च AI मोड में इंटीग्रेट किया है। यह डायनामिक विजुअल लेआउट, इंटरैक्टिव टूल्स और सिमुलेशन के साथ जवाब देता है। यूजर के कॉम्प्लेक्स क्वेश्चन के जवाब में यह टेबल, चार्ट और कस्टम कैलकुलेटर भी दिखा सकता है। इसके साथ ही ऑर्बिटल फिजिक्स जैसे विषयों के लिए यह इंटरेक्टिव मॉड्यूल्स प्रदान करता है, जिससे टॉपिक को समझना आसान हो जाता है।