Gold Silver Price Today: 11 फरवरी 2026 – दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और अन्य शहरों में सोना-चांदी के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: 11 फरवरी 2026 – दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और अन्य शहरों में सोना-चांदी के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: 11 फरवरी 2026 को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और अन्य शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव जानें। MCX पर सोना 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के दाम, चांदी के प्रति किलो और 10 ग्राम के रेट सहित पूरी जानकारी।

Gold Silver Price Today: 11 फरवरी 2026 को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोना-चांदी की कीमतें कितनी हैं और निवेशकों या खरीदारों को कितना खर्च करना होगा।

सोने की कीमतें

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 का सोने का एक्सपायरी वाला फ्यूचर बुधवार को 1,58,436 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। पिछली कारोबारी सत्र में यह 1,56,803 रुपये पर बंद हुआ था। 11 फरवरी की सुबह 10:15 बजे, सोना 0.72% या 1,124 रुपये की तेजी के साथ 1,57,927 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। दिन के दौरान सोना 1,58,446 रुपये के हाई लेवल पर भी पहुंचा।

चांदी की कीमतें

5 मार्च 2026 का सिल्वर फ्यूचर बुधवार को 2.73% या 6,887 रुपये की तेजी के साथ 2,59,435 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था। दिन की शुरुआत चांदी ने 2,57,938 रुपये पर की थी, जबकि कारोबार के दौरान इसका हाई 2,60,838 रुपये रहा।

also read: Crude Oil Import Update: अप्रैल में वेनेजुएला से भारत…

शहरवार सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली: 24 कैरेट – 1,58,660, 22 कैरेट – 1,45,450, 18 कैरेट – 1,19,040

  • मुंबई: 24 कैरेट – 1,57,510, 22 कैरेट – 1,45,300, 18 कैरेट – 1,18,890

  • चेन्नई: 24 कैरेट – 1,59,280, 22 कैरेट – 1,46,000, 18 कैरेट – 1,25,400

  • कोलकाता: 24 कैरेट – 1,58,510, 22 कैरेट – 1,45,300, 18 कैरेट – 1,18,890

  • अहमदाबाद: 24 कैरेट – 1,58,560, 22 कैरेट – 1,45,350, 18 कैरेट – 1,18,940

  • लखनऊ: 24 कैरेट – 1,58,660, 22 कैरेट – 1,45,450, 18 कैरेट – 1,19,040

  • पटना: 24 कैरेट – 1,58,560, 22 कैरेट – 1,45,350, 18 कैरेट – 1,18,940

  • हैदराबाद: 24 कैरेट – 1,58,510, 22 कैरेट – 1,45,300, 18 कैरेट – 1,18,890

चांदी के ताजा भाव

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी 2,900 रुपये पर बिक रही है, जबकि 100 ग्राम चांदी के लिए 29,000 रुपये खर्च करने होंगे। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 3,000 रुपये है।

Related posts

Gold Silver Price Today: शादी सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानिए 18 अप्रैल के ताजा भाव

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 10 ग्राम सोना ₹1.55 लाख के पार; चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर

LPG सप्लाई पर संकट: भारत में उत्पादन घटा, इम्पोर्ट आधा; वैश्विक तनाव बना बड़ी वजह