घर-घर स्वदेशी अभियान का लॉन्च: मुख्यमंत्री धामी ने बताया यह न केवल नारा, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की नींव

घर-घर स्वदेशी अभियान का लॉन्च: मुख्यमंत्री धामी ने बताया यह न केवल नारा, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की नींव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घर-घर स्वदेशी अभियान लॉन्च किया। जानिए कैसे यह अभियान आत्मनिर्भर भारत और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में घर-घर स्वदेशी अभियान और इसका नया लोगो लॉन्च किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वदेशी केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है।

धामी ने बताया कि आज स्वदेशी का स्वरूप सिर्फ खादी और दीयों तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि यह ब्रह्मोस मिसाइल, तेजस विमान, सेमीकंडक्टर, डिजिटल इंडिया, यूपीआई जैसी अत्याधुनिक तकनीकों तक विस्तृत हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी का संकल्प किसानों, कारीगरों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक आत्मनिर्भर भारत बनने के संकल्प को याद करते हुए कहा कि यह अभियान उस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही, प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी दरों में किए गए संशोधनों से व्यापारियों और आम जनता को हुए लाभों का भी उल्लेख किया।

also read: शारदीय नवरात्रि पर मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना,…

मुख्यमंत्री धामी ने कोविड-19 के दौरान भारत में स्वदेशी पीपीई किट और वैक्सीन निर्माण को भारत की स्वदेशी ताकत का जीवंत उदाहरण बताया। उन्होंने उत्तराखंड में स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए ‘हाउस फार हिमालयाज’ ब्रांड की स्थापना का भी जिक्र किया।

हर घर स्वदेशी अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और लघु उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाएगा, साथ ही युवाओं को स्टार्टअप और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्वदेशी उद्यमिता की ओर बढ़ावा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी नागरिकों से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और विवाह जैसे त्योहारों के दौरान स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए हमें स्वदेशी उत्पादों को अपनाना होगा।

Related posts

गुजरात: आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए मैनिफेस्टो जारी किया

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश