Galaxy S26 सीरीज में मिलेगा सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर, बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे कॉल

by Versha
Galaxy S26 सीरीज में मिलेगा सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर, बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे कॉल

Galaxy S26 सीरीज में मिलेगा सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर। बिना नेटवर्क के कॉल, SOS और इमरजेंसी मैसेजिंग का विकल्प, फरवरी में लॉन्च होने वाली इस फ्लैगशिप में जानें सभी डिटेल्स।

सैमसंग की अपकमिंग Galaxy S26 सीरीज में यूजर्स के लिए एक दमदार कनेक्टिविटी फीचर मिलने वाला है। हाल ही में सामने आए सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट्स से संकेत मिलता है कि यह सीरीज सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगी। इसका मतलब है कि यूजर्स अब नेटवर्क न होने की स्थिति में भी सैटेलाइट मैसेज, इमरजेंसी कॉल और SOS जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Galaxy S26 में क्या नया होगा?

लीक्स के अनुसार, अपकमिंग Galaxy S26 सीरीज के सभी मॉडल सैटेलाइट कम्युनिकेशन से जुड़े कई स्टैंडर्ड्स को सपोर्ट करेंगे। FCC सर्टिफिकेशन में इस फीचर की तकनीकी जानकारी सामने आई है। इसमें स्पेस और नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क से सप्लीमेंट कवरेज का सपोर्ट मेंशन किया गया है, जिसे सैटेलाइट नेटवर्क से जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है।

also read: Instagram Reels डाउनलोड करने का सुरक्षित और आसान तरीका

Apple और Google पहले ही दे रहे हैं सैटेलाइट फीचर

Apple और Google पहले से ही अपने फ्लैगशिप डिवाइस में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर दे रहे हैं। गूगल के Pixel 9 मॉडल में यूजर्स को सैटेलाइट कॉल और इमरजेंसी मैसेजिंग का ऑप्शन मिलता है। वहीं, ऐप्पल ने iPhone 14 सीरीज से यह फीचर पेश किया है। अगर Galaxy S26 में यह फीचर आता है, तो सैमसंग भी Apple और Google के इस खास क्लब में शामिल हो जाएगा।

Galaxy S26 सीरीज की लॉन्च डेट और वेरिएंट

रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग Galaxy S26 सीरीज को फरवरी के आखिरी सप्ताह में लॉन्च कर सकती है और मार्च में इसकी बिक्री शुरू होगी।

  • Galaxy S26 और Galaxy S26+: 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट

  • Galaxy S26 Ultra: 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट

रंगों के विकल्प में ब्लैक, व्हाइट, कोबाल्ट वॉयलेट और स्काई ब्लू शामिल हो सकते हैं।

You may also like

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान