2026 में लॉन्च होगा ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन! जानें डिजाइन, 7.8-inch डिस्प्ले, A20 चिपसेट, 12GB RAM, कैमरा और कीमत की पूरी लीक जानकारी।
ऐप्पल का इंतजार खत्म होने वाला है! रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी 2026 में अपने पहले फोल्डेबल आईफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह नया फोल्डेबल आईफोन iPhone 18 सीरीज के साथ सितंबर में लॉन्च हो सकता है। आइए जानते हैं इस नए iPhone के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की लीक जानकारी।
फोल्डेबल आईफोन का डिजाइन और डिस्प्ले
लीक्स के मुताबिक, फोल्डेबल iPhone का डिजाइन बुक-स्टाइल होगा। इसे बंद करने पर मोटाई लगभग 9-9.5mm, और खोलने पर मोटाई 4.5-4.8mm होगी।
-
अनफोल्ड होने पर डिस्प्ले: 7.8 इंच
-
कवर स्क्रीन: 5.5 इंच
-
लुक: दो iPhone Air को एक साथ जोड़ने जैसा
कैमरा सेटअप: कुल 4 कैमरे
-
रियर कैमरा: 48MP प्राइमरी लेंस + डुअल कैमरा
-
फ्रंट कैमरा: दोनों स्क्रीन पर एक-एक कैमरा, मुख्य स्क्रीन पर अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा
also read: पावर बैंक से मोबाइल चार्ज करते समय ध्यान रखें ये…
टचआईडी का कमबैक
लीक्स में दावा किया गया है कि फोल्डेबल iPhone में साइड-माउंटेड टचआईडी बटन मिल सकता है। यह ऐप्पल के फेसआईडी के बाद एक नया बदलाव होगा।
कनेक्टिविटी: C2 मॉडम
फोल्डेबल iPhone में C2 मॉडम के साथ बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। यह iPhone 16e और iPhone Air में इस्तेमाल हुए C1 और C1X मॉडम का अपग्रेड वर्जन होगा।
चिपसेट और प्रदर्शन
-
चिपसेट: A20, iPhone 18 सीरीज के साथ आएगा
-
RAM: 12GB
-
स्टोरेज विकल्प: 256GB, 512GB और 1TB
बैटरी और पॉवर
-
बैटरी: 5,500mAh, ऐप्पल की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी
-
लंबा बैकअप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की संभावना
संभावित कीमत
फोल्डेबल iPhone की कीमत लगभग ₹1.75 लाख के आसपास हो सकती है। हालांकि, ऐप्पल ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।