Flipkart GOAT Sale: ₹30,000 वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त छूट, इतनी हो गई कीमत

Flipkart GOAT Sale ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 12 जुलाई से शुरू हो चुकी है और यह 17 जुलाई तक चलेगी।

by editor
Flipkart GOAT Sale: ₹30,000 वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त छूट, इतनी हो गई कीमत

Flipkart की GOAT सेल 12 जुलाई से शुरू हो चुकी है और यह 17 जुलाई तक चलेगी। अगर आप ₹30,000 तक के बजट में नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो यह शानदार मौका है। इस सेल में स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त छूट, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स मिल रही हैं। नीचे हम उन टॉप स्मार्टफोन्स की जानकारी दे रहे हैं जो इस बजट में ऑफर पर हैं:

Motorola Edge 60 Pro
इस फोन का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹29,999 में उपलब्ध है। अगर आप Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे कीमत घटकर ₹27,999 हो जाती है। फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा और 6000mAh बैटरी है जो 90W फास्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

OnePlus Nord 4 5G
इस डिवाइस का 8GB/256GB वेरिएंट ₹27,834 में लिस्ट किया गया है। HDFC बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹1,500 की छूट के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹26,334 रह जाती है।

Nothing Phone (3a) Pro
यह फोन ₹30,999 में उपलब्ध है, लेकिन ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट पर ₹2,000 की छूट मिल सकती है, जिससे कीमत घटकर ₹28,999 हो जाती है।

Infinix GT 30 Pro 5G+
12GB/256GB वेरिएंट की कीमत ₹26,999 है। Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹750 तक की 10% छूट मिल सकती है, जिससे अंतिम कीमत ₹26,249 हो जाती है। एक्सचेंज ऑफर में पुराने फोन पर ₹22,300 तक का फायदा मिल सकता है।

iQOO Neo 10R 5G
इसका 8GB/256GB मॉडल ₹29,370 में मिल रहा है। HDFC बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹1,500 की छूट मिल सकती है, जिससे प्रभावी कीमत ₹27,870 हो जाती है। अगर आप फ्लैगशिप फीचर्स वाला स्मार्टफोन सस्ते में लेना चाहते हैं, तो Flipkart की इस सेल में आपके पास शानदार विकल्प मौजूद हैं।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल