कैफे खुलने के 144 घंटे बाद हुई फायरिंग, गोलीबारी के समय कहां थे Kapil Sharma?

कैफे खुलने के 144 घंटे बाद हुई फायरिंग, गोलीबारी के समय कहां थे Kapil Sharma?

कॉमेडियन Kapil Sharma ने हाल ही में कनाडा में अपने इंटरनेशनल बिजनेस की शुरुआत करते हुए नया रेस्तरां खोला था। लेकिन उद्घाटन के महज 144 घंटे बाद ही उनके कैफे KAP’S CAFE पर फायरिंग की घटना सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली है, जो भारत की एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

 लड्डी ने कपिल शर्मा के किसी पुराने बयान को लेकर हमला करने की बात कही है। घटना के बाद कैफे में पुलिस और फॉरेंसिक टीमें पहुंच गई हैं और जांच जारी है। राहत की बात ये रही कि इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

घटना के वक्त कपिल शर्मा कहां थे?
जब ये फायरिंग की घटना घटी, उस समय कपिल शर्मा मुंबई में मौजूद थे। वे अपनी अगली फिल्म की शूटिंग जॉइन करने वाले थे। उनके प्रोड्यूसर रतन जैन ने पुष्टि की है कि घटना के दौरान कपिल कनाडा में नहीं थे।

कैफे की तस्वीरें हो रही हैं वायरल
KAP’S CAFE का हाल ही में भव्य शुभारंभ हुआ था और यह कपिल शर्मा का पहला विदेशी रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट है। सोशल मीडिया पर उनके कैफे के शानदार इंटीरियर और लुक की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इंस्टाग्राम पर कैफे का ऑफिशियल हैंडल भी मौजूद है, जहां इसकी झलकियां देखी जा सकती हैं।

कपिल शर्मा के इस नए बिजनेस वेंचर के चलते उनके फैंस बेहद उत्साहित थे, लेकिन अब फायरिंग की घटना के बाद उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

Related posts

राखी सावंत का बड़ा बयान: “विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए, हम मेहंदी में जाएंगे”

विजय देवरकोंडा की सफलता की कहानी: एक्टिंग छोड़ने की डेडलाइन से लेकर ‘अर्जुन रेड्डी’ तक

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती का दर्द, बोले– “स्टारकिड होने का कोई फायदा नहीं मिला, कोई मुझे जानता तक नहीं था”