फराह खान ने अपने नए व्लॉग में बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस की नेचुरल ब्यूटी की तारीफ की, कहा – “मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय को छोड़कर शायद ही कोई पूरी तरह खूबसूरत है।” पढ़ें वीडियो और सोशल मीडिया रिएक्शन।
बॉलीवुड डायरेक्टर और यूट्यूबर फराह खान ने अपने नए व्लॉग में बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस की नेचुरल ब्यूटी पर बेबाक राय रखी। अपने हालिया वीडियो में फराह ने कहा कि इंडस्ट्री में मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय को छोड़कर शायद ही कोई अभिनेत्री पूरी तरह से नेचुरली खूबसूरत है।
फराह खान इन दिनों यूट्यूब पर अपने कुकिंग और फनी व्लॉग्स को लेकर चर्चा में हैं। उनके वीडियोज में कुक दिलीप के साथ उनकी मजेदार केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। इस बार के वीडियो में फराह एक स्किनकेयर ब्रांड का प्रमोशन कर रही थीं, जहां उनके कुक दिलीप ने उनसे उनके ग्लो का राज पूछा। फराह ने हंसते हुए बताया कि उनका ग्लो पूरी तरह नेचुरल है और उन्होंने ब्रांड के जरिए अपनी स्किन के सीक्रेट का भी जिक्र किया।
View this post on Instagram
फराह ने इस अवसर पर इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस की नेचुरल ब्यूटी पर सवाल उठाते हुए सिर्फ ऐश्वर्या राय की तारीफ की। उनके इस बेबाक बयान ने सोशल मीडिया पर जोरदार प्रतिक्रिया पाई। फराह खान के इस स्टाइलिश और बिंदास अंदाज ने फैंस के बीच उनका अलग पहचान दिलाई है।
also read: सारा अली खान ने ओरी को दिया करारा जवाब, भाई इब्राहिम ने…
बताते चलें कि फराह पिछले डेढ़ साल से लगातार यूट्यूब व्लॉगिंग कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने शिल्पा शेट्टी, अर्पिता खान, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन और कई अन्य बड़े स्टार्स के घर जाकर वीडियो शूट किए हैं। उनके अनोखे कुकिंग-व्लॉग कॉन्सेप्ट ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है, और कई वीडियोज ने मिलियन व्यूज भी पार किए हैं।
फराह ने हाल ही में यह भी कहा कि यूट्यूब से उन्हें फिल्मों को डायरेक्ट करने से भी अधिक कमाई हुई है। आगे वह ‘द 50’ नाम के रियलिटी शो को होस्ट करती भी नजर आएंगी।