Meta का नया धमाकेदार फीचर! Facebook–Instagram पर पोस्ट चोरी होने पर मिलेगा तुरंत अलर्ट

Meta का नया धमाकेदार फीचर! Facebook–Instagram पर पोस्ट चोरी होने पर मिलेगा तुरंत अलर्ट

Meta ने क्रिएटर्स के लिए पेश किया नया Facebook–Instagram Content Protection Tool, जिससे किसी भी कॉपी हुई रील पर तुरंत अलर्ट मिलेगा, कंटेंट सुरक्षित रहेगा और सही क्रेडिट मिलेगा।

Meta ने क्रिएटर्स की सबसे बड़ी चिंता दूर करने के लिए एक नया मोबाइल-ओनली फीचर पेश किया है, जो उनकी मेहनत और कंटेंट की सुरक्षा को और मजबूत बनाता है। अक्सर देखा जाता है कि क्रिएटर्स द्वारा बनाई गई रील्स बिना अनुमति के कॉपी कर ली जाती हैं और वायरल हो जाती हैं। इसी समस्या को खत्म करने के लिए Meta ने Facebook Content Protection Tool लॉन्च किया है। यह टूल किसी भी कॉपी की गई रील को पहचानकर असली क्रिएटर को तुरंत अलर्ट भेज देगा।

कंटेंट चोरी पर तुरंत नोटिफिकेशन

जैसे ही सिस्टम किसी रील की कॉपी पहचानता है, क्रिएटर को नोटिफिकेशन भेजा जाता है। इसके बाद क्रिएटर तय कर सकता है कि वह क्या करना चाहते हैं:

  • कॉपी की गई रील की रीच रोकना

  • उसकी परफॉर्मेंस देखना

  • अपने वीडियो का क्रेडिट लिंक जोड़ना

  • या क्लेम छोड़ना

Meta ने Allow List फीचर भी जोड़ा है, जो उन क्रिएटर्स के लिए उपयोगी है जो पार्टनरशिप या अनुमति के तहत अपने वीडियो दूसरों से रीपोस्ट करवाते हैं। ध्यान रहे, Instagram रील्स तभी ट्रैक की जा सकती हैं जब वे Facebook पर भी शेयर की गई हों।

also read: iPhone प्रो मॉडल्स के लिए ऐप्पल लाएगी स्मार्ट कवर, टच…

Rights Manager तकनीक से काम करता नया टूल

यह नया फीचर Rights Manager की एडवांस्ड तकनीक का उपयोग करता है। यह टूल यह भी बताता है कि कॉपी कितनी मिलती-जुलती है, उस वीडियो को कितने व्यूज़ मिले और दूसरे प्रोफाइल के कितने फॉलोअर्स हैं। कंटेंट मैचिंग डिफ़ॉल्ट रूप से ऑन रहती है, यानी क्रिएटर्स को इसे मैन्युअली सक्षम करने की जरूरत नहीं।

Meta का लक्ष्य

Meta का उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर असली और मौलिक कंटेंट को प्रमोट करना है। हाल ही में कंपनी ने 1 करोड़ फर्जी अकाउंट्स हटा दिए और 5 लाख से ज्यादा प्रोफाइल्स पर कार्रवाई की, जो स्पैम या फेक एंगेजमेंट में शामिल थे।

कौन उपयोग कर सकता है?

यह फीचर Meta मोनेटाइजेशन प्रोग्राम में शामिल क्रिएटर्स के लिए ऑटोमैटिक रूप से उपलब्ध होगा। Rights Manager यूज़ करने वाले क्रिएटर्स भी इसे अपने Feed, Professional Dashboard या प्रोफाइल में देख पाएंगे।

फिलहाल सिर्फ मोबाइल पर उपलब्ध

इस समय यह फीचर केवल Meta मोबाइल ऐप पर काम कर रहा है। कंपनी डेस्कटॉप के Professional Dashboard में इसे लाने की टेस्टिंग भी कर रही है। यह फीचर क्रिएटर्स के लिए राहत भरा साबित होगा, क्योंकि इससे उनकी मेहनत सुरक्षित रहेगी और उन्हें सही क्रेडिट और पहचान मिलेगी।

Related posts

क्या स्मार्टफोन में RAM एक्सपैंशन फीचर ऑन रखना सही है? जानें फायदे और नुकसान

Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च: कीमत ₹2,799, 56 घंटे बैटरी और 50dB ANC सपोर्ट

Oppo F33 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ कीमत हुई सामने