Elvish yadav को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सांप के ज़हर के उपयोग से जुड़े मामले में उन्हें किसी तरह की राहत नहीं दी गई है।

Elvish yadav : सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों दो टीवी रियलिटी शोज़ में दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट से करारा झटका लगा है। रेव पार्टी में ड्रग्स और सांप के ज़हर के कथित इस्तेमाल से जुड़े केस में कोर्ट ने उनकी समन रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है।

सोशल मीडिया पर सक्रिय यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर Elvish yadav भले ही टीवी के कुकिंग शो में लोगों का मनोरंजन कर रहे हों, लेकिन उनकी निजी ज़िंदगी में मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है। रेव पार्टी में ड्रग्स और सांप के ज़हर के कथित उपयोग से जुड़े मामले में कोर्ट ने उनकी चार्जशीट और समन को रद्द करने की अर्जी खारिज कर दी है।

Elvish yadav ने इस मामले में अपने खिलाफ दायर चार्जशीट और समन को रद्द करने की गुहार लगाई थी, लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को ठुकरा दिया। न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव की एकल पीठ ने सोमवार को रेव पार्टी में ड्रग्स और सांप के ज़हर के उपयोग से जुड़े मामले में फैसला सुनाया। गौरतलब है कि तीन नवंबर 2023 को नोएडा के सेक्टर 49 में Elvish yadav समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी।

Elvish yadav पर जिंदा सांपों के साथ वीडियो बनाने का आरोप है। कोर्ट का कहना है कि याचिकाकर्ता के पास चार्जशीट को रद्द करवाने के लिए कोई ठोस वजह नहीं है। यह मामला पीएफए संगठन के एनिमल वेलफेयर अधिकारी गौरव गुप्ता की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जिसमें रेव पार्टी में ड्रग्स, सांप के ज़हर के इस्तेमाल और जीवित सांपों के साथ वीडियो शूट करने के आरोप लगाए गए थे।

Elvish yadav पर ये हैं मुख्य आरोप

3 नवंबर 2023 को नोएडा के सेक्टर 49 थाने में Elvish yadav और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। यह मामला पीएफए संगठन के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता की शिकायत पर दर्ज हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि Elvish yadav और उनके साथी रेव पार्टी में ड्रग्स और सांप के ज़हर (स्नेक वेनम) का इस्तेमाल करते थे और इस दौरान जिंदा सांपों के साथ वीडियो भी बनाते थे। यही नहीं, आरोप यह भी है कि Elvish yadav एनसीआर स्थित अपने फार्महाउस में भी जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट किया करते थे। पुलिस जांच में आरोपी राहुल यादव के पास से 20 मिली ज़हर बरामद हुआ और उसका एक ऑडियो क्लिप भी पुलिस के हाथ लगा है।

Related posts

राखी सावंत का बड़ा बयान: “विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए, हम मेहंदी में जाएंगे”

विजय देवरकोंडा की सफलता की कहानी: एक्टिंग छोड़ने की डेडलाइन से लेकर ‘अर्जुन रेड्डी’ तक

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती का दर्द, बोले– “स्टारकिड होने का कोई फायदा नहीं मिला, कोई मुझे जानता तक नहीं था”