पायरेसी की वजह से Salman Khan की फिल्म ‘सिकंदर’ को करीब 90 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

पायरेसी की वजह से Salman Khan की फिल्म 'सिकंदर' को करीब 90 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Salman Khan Sikandar: सलमान खान की पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली और इसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया। हालांकि, फिल्म को सबसे बड़ा झटका पायरेसी से लगा, जिससे करोड़ों का घाटा हुआ। अब फिल्म के निर्माता यह नुकसान इंश्योरेंस कंपनी से रिकवर करने की कोशिश में जुटे हैं।

Salman Khan की फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह असफल रही और इसका नुकसान किसी से छिपा नहीं है। 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म से मेकर्स को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। अब उन्होंने इस घाटे की भरपाई के लिए बड़ा कदम उठाया है।

साजिद नाडियाडवाला की कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (NGEPL) ने फिल्म ‘सिकंदर’ को पायरेसी के कारण हुए नुकसान के चलते 91 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रोडक्शन हाउस ने नुकसान का गहराई से आकलन करने के बाद अपने डिजिटल पायरेसी बीमा कवरेज को एक्टिव करने पर बातचीत शुरू कर दी है। बताया गया है कि फिल्म के ऑनलाइन लीक होने के बाद उसके प्रभाव और नुकसान का आंकलन करने के लिए एक ऑडिट का आदेश दिया गया था।

फिल्म ‘सिकंदर’ को पायरेसी के चलते लगभग 91 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, यह आंकड़ा विभिन्न मार्केट मॉडलिंग और बेंचमार्किंग के आधार पर तुलना करके तैयार किया गया है। आमतौर पर ऐसे ऑडिट में यह देखा जाता है कि फिल्म के लीक होने के बाद उसकी अनुमानित बॉक्स ऑफिस कमाई, थिएटरों में दर्शकों की संख्या और क्षेत्रीय स्तर पर कमाई में कितनी गिरावट आई है।

पायरेसी से हुए नुकसान का आकलन कैसे होता है?
ऑडिट के दौरान फिल्म के लीक वर्जन की डाउनलोड और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग गतिविधियों को डिजिटल फुटप्रिंट ट्रेसिंग टूल्स की मदद से ट्रैक किया गया। इसके बाद इन आंकड़ों को संभावित बॉक्स ऑफिस नुकसान में बदला गया। पायरेसी की फॉरेंसिक ट्रेसिंग से इकट्ठा किए गए डेटा का विश्लेषण होता है। यह 91 करोड़ रुपये का आंकड़ा कोई अनुमान नहीं, बल्कि थिएटर और डिजिटल स्तर पर संभावित राजस्व हानि का प्रतिबिंब है।

 

Related posts

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया फिर चर्चा में, मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुई तस्वीरें

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब