DOOGEE ने अपने नवीनतम रग्ड स्मार्टफोन DOOGEE S200 Plus को लॉन्च किया है, जिसमें रियर पर AMOLED डिस्प्ले होने का दावा किया गया है, जो इसे दुनिया का पहला फोन बनाता है। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन टफनेस और एडवांस फीचर्स का बेहतरीन मिश्रण है। इसमें IP68, IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी शामिल हैं, जिससे यह 2 मीटर गहरे पानी में 24 घंटे तक काम कर सकता है। फोन में 6.72 इंच का फुलHD+ IPS डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसके अलावा, इसमें 10,100mAh की बैटरी भी दी गई है।
DOOGEE S200 Plus की कीमत और उपलब्धता:
DOOGEE S200 Plus की कीमत 529.99 डॉलर (लगभग 45,000 रुपये) है। इसे DOOGEE की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon.com पर खरीदा जा सकता है।
DOOGEE S200 Plus के स्पेसिफिकेशंस:
फोन में 6.72 इंच का FHD+ IPS डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। खास बात यह है कि इसमें 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले रियर पर भी दिया गया है, जिसमें 466 × 466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट है। इसे यूजर्स YouTube वीडियो देखने, Wi-Fi, ब्लूटूथ और बैटरी सेटिंग्स कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
DOOGEE S200 Plus में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट है और इसमें 5G कनेक्टिविटी दी गई है। फोन में 32GB रैम और 512GB की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें 10,100mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। फोन 18W रीवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
कैमरे की बात करें तो, इसमें 100MP का मुख्य कैमरा AI फीचर्स के साथ है, साथ ही 20MP नाइट विजन और 2MP मैक्रो लेंस भी है। इसमें AI Erase, AI Background Replacement और AI Portrait जैसे कई AI फीचर्स हैं। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर चलता है।