15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए DMRC, मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए DMRC, मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी।

देश की राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। लाल किले में ध्वजारोहण के साथ पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जाएगा। इस अवसर पर DMRC ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं, जिससे समारोह में शामिल होने वालों का सफर आसान हो सके।

DMRC ने घोषणा की है कि स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो सेवाएं सभी लाइनों के सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे से शुरू होंगी। यह सुविधा विशेष अतिथियों, आमंत्रित लोगों और आम जनता के लिए उपलब्ध होगी। सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर हर 30 मिनट में ट्रेनें चलेंगी, इसके बाद पूरे दिन सामान्य समय-सारणी के अनुसार सेवाएं जारी रहेंगी।

इसके अलावा, रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी वास्तविक निमंत्रण पत्र रखने वाले लोगों को DMRC के विशेष क्यूआर टिकटों के माध्यम से समारोह स्थल तक आने-जाने की निःशुल्क सुविधा दी जाएगी। इस यात्रा की लागत का वहन रक्षा मंत्रालय करेगा। लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन कार्यक्रम स्थल के सबसे नजदीकी स्टेशन हैं।

DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस) अनुज दयाल ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर यात्रियों को समय पर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना दिल्ली मेट्रो की प्राथमिकता है।

Related posts

ईडी रेड के बाद सियासी घमासान: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर हमला, बीजेपी पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

AAP विधायक संजीव झा ने पांडव परिवार से की मुलाकात, मुआवज़ा और नौकरी की मांग को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

ED छापेमारी विवाद: AAP का आरोप, मनीष सिसोदिया ने जांच एजेंसियों और मीडिया पर उठाए सवाल