दिव्यांका त्रिपाठी बनीं 41 की उम्र में मां, जुड़वां बेटों का किया स्वागत, विवेक दहिया ने शेयर की खुशखबरी

दिव्यांका त्रिपाठी बनीं 41 की उम्र में मां, जुड़वां बेटों का किया स्वागत, विवेक दहिया ने शेयर की खुशखबरी

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने 41 साल की उम्र में जुड़वां बेटों को जन्म दिया। पति विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा की और पेरेंटहुड की नई शुरुआत का ऐलान किया।

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पॉपुलर शो ‘ये है मोहब्बतें’ की इशिता भल्ला यानी दिव्यांका त्रिपाठी ने 41 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। उनके पति और एक्टर विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर यह गुड न्यूज फैन्स के साथ साझा की।

also read: रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी ‘डॉन 3’? फरहान अख्तर के साथ…

विवेक दहिया ने दी खुशखबरी

विवेक दहिया ने अपने पोस्ट में बताया कि दिव्यांका और वह अब माता-पिता बन चुके हैं। उन्होंने लिखा कि लंबे इंतजार के बाद उनकी जिंदगी में दो नन्हे मेहमान आए हैं और यह पल उनके लिए बेहद खास है। विवेक ने प्यार भरे अंदाज में जुड़वां बेटों को “करण-अर्जुन” कहकर संबोधित किया और इसे अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत अध्याय बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि यह खुशी उनकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा बड़ी है और अब वे अपने नए पेरेंटहुड सफर की शुरुआत कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने फैन्स से प्यार और आशीर्वाद की अपील की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya)

जुड़वां बेटों के साथ शुरू हुआ नया सफर

विवेक द्वारा शेयर की गई तस्वीर में दो छोटे बच्चों की झलक देखने को मिली, जिनकी थीम नीले रंग में रखी गई थी। पोस्ट में लिखा था कि उन्होंने भगवान से खुशियां मांगी थीं और उन्हें डबल खुशी मिली है। यानी कपल को जुड़वां बेटे हुए हैं।

हाल ही में दिव्यांका ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था। इसके साथ ही बेबी शॉवर सेलिब्रेशन भी काफी चर्चा में रहा, जहां परिवार और दोस्तों ने कपल को ढेर सारा प्यार और तोहफे दिए।

शादी और लव स्टोरी

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

Related posts

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट, ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से हो सकता है मुकाबला

Jana Nayagan Teaser Release: ‘जन नायकन’ टीजर में विजय का जबरदस्त एक्शन अवतार, फैंस में बढ़ा फिल्म को लेकर उत्साह

‘मैं अभिनेता हूं, नेता नहीं’… सोनम वांगचुक के अनशन पर सवाल पूछे जाने पर विवेक ओबेरॉय का जवाब वायरल