District Collector Akshay Godara ने तिरंगा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

District Collector Akshay Godara ने तिरंगा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

District Collector Akshay Godara

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को तिरंगा मैराथन का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने खेल संकुल से तिरंगा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद भी मौजूद रहे।

तिरंगा मैराथन खेल संकुल से शुरू होकर शहर के लंका गेट, रानीजी की बावड़ी, नागर सागर कुंड, एक खंभे की छतरी, सर्किट हाऊस होते हुए निकली। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने जय जवान, जय किसान, भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष करते हुए आमजन में देशभक्ति की भावना का संचार किया। इस दौरान  जिला कलेक्टर ने तिरंगा की शपथ भी दिलाई गई।

तिरंगा मैराथन के दौरान जिला खेल अधिकारी वाई बी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र व्यास ,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओम गोस्वामी, जिला परिषद अधिशासी अभियंता प्रियव्रत सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

source: https://dipr.rajasthan.gov.in

Related posts

पिहोवा में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत प्रदर्शनी का निरीक्षण, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया जायजा

कुरुक्षेत्र में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में शामिल हुए सीएम नायब सिंह सैनी, बोले– “सोमनाथ भारत के स्वाभिमान और आस्था का प्रतीक”

पंजाब खेल विकास: गांव-गांव आधुनिक खेल मैदानों से उभर रही नई प्रतिभाएं, युवाओं में बढ़ा आत्मविश्वास