दिशा पाटनी (Disha Patani) और पंजाबी सिंगर तलविंदर (Talwinder Singh) की डेटिंग की खबरें वायरल, उदयपुर में हाथों में हाथ डाले हुए नजर आए। जानें फैंस की प्रतिक्रियाएँ और वीडियो की पूरी कहानी।
बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) हमेशा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में खबरें आ रही हैं कि दिशा इस समय पंजाबी सिंगर तलविंदर (Talwinder Singh) को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके हाथों में हाथ डाले हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच इस रिश्ते की चर्चाओं को और बढ़ा दिया है।
Disha Patani हाल ही में उदयपुर गई थीं, जहाँ उन्होंने कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन की शादी में शिरकत की। वायरल वीडियो में दिशा और तलविंदर हाथों में हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं, और मौनी रॉय के पति सूरज नांबियर से बातचीत कर रहे हैं। इसके बाद दोनों को उदयपुर एयरपोर्ट पर भी एक साथ देखा गया, जब वे मुंबई लौट रहे थे। तलविंदर, जो आम तौर पर पब्लिक में अपने चेहरे को छुपाते हैं, इस दौरान फेस मास्क पहने हुए दिखाई दिए।
also read:- कौन हैं माही विज के करीबी दोस्त नदीम नदज, सलमान खान से भी…
इससे पहले Disha Patani को गोवा में एक मिस्ट्री बॉय के साथ देखा गया था। कार में पीछे बैठी दिशा को किसी ने कंधे से पकड़ा हुआ देखा गया था, और चेहरा नजर नहीं आया। अब फैंस का मानना है कि वह मिस्ट्री बॉय कोई और नहीं बल्कि तलविंदर ही थे। हालांकि, दिशा और तलविंदर ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली कंफर्म नहीं किया है।
आपको याद दिला दें कि Disha Patani और टाइगर श्रॉफ का नाम भी पहले रिलेशनशिप में लिया गया था। दोनों ने कभी पब्लिकली अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी और 2022 में ब्रेकअप की खबरें आई थीं। अब दिशा की जिंदगी में नया प्यार नजर आ रहा है और फैंस इस कपल की अगली मूव्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फैंस की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर Disha Patani और तलविंदर की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। फैंस कपल के बीच की केमिस्ट्री और अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।