दिल बम बम बम बोले,सावन से पहले कांवड़ यात्रा पर निकले भोजपुरी स्टार Arvind Akela Kallu ,रिलीज किया नया भक्ति गीत।

दिल बम बम बम बोले,सावन से पहले कांवड़ यात्रा पर निकले भोजपुरी स्टार Arvind Akela Kallu ,रिलीज किया नया भक्ति गीत।

भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर Arvind Akela Kallu एक बार फिर अपने नए भक्ति गीत के साथ फैंस के सामने आए हैं। इस बार उनका गाना रोमांटिक या दर्दभरा नहीं, बल्कि पूरी तरह महादेव की भक्ति में रंगा हुआ है। सावन की शुरुआत से पहले ही उन्होंने अपना नया भजन ‘दिल बम बम बम बोले’ रिलीज कर दिया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

गाने में दिखाई गई कांवड़ यात्रा

इस भक्ति गीत में Arvind Akela Kallu कांवड़ उठाए बाबा धाम की ओर यात्रा करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को 7 जुलाई को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को सुनकर श्रोताओं के भीतर भी भक्ति की भावना जाग उठ रही है।

जानिए किन कलाकारों ने निभाई अहम भूमिका

  • गायक: अरविंद अकेला कल्लू

  • संगीत: काह्ना सिंह

  • गीतकार: आशुतोष तिवारी

  • निर्देशक: नितेश सिंह

  • एक्ट्रेस: मासूम सिंह

  • प्रस्तुति: टी-सीरीज हमार भोजपुरी

Arvind Akela Kallu ,गाने के पोस्टर को दो दिन पहले टी-सीरीज हमार भोजपुरी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें अरविंद अकेला और मासूम सिंह भोलेनाथ की भक्ति में डूबे दिखे।

पहले भी कर चुके हैं शिव भक्ति से जुड़े गीत

इससे पहले भी अरविंद अकेला ‘जागी जागी महादेव’ जैसे गीतों के जरिए शिवभक्तों का दिल जीत चुके हैं। वह गाना भी सावन से पहले रिलीज हुआ था और ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के चैनल पर देखा जा सकता है।

‘दिल बम बम बोले’ और ऐसे कई शिव भक्ति गीतों के साथ अरविंद अकेला सावन के मौसम को और भी भक्तिमय बना रहे हैं। अब उनके फैंस हर सोमवार इन गानों पर झूमने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Related posts

मदर्स डे पर सलमान खान का इमोशनल पोस्ट वायरल, सलमा खान और हेलेन के साथ अनसीन तस्वीरें शेयर कर लुटाया प्यार

‘द रॉयल्स 2’ से बाहर हुईं भूमि पेडनेकर? पहले सीजन में हुई थी भारी ट्रोलिंग, मेकर्स ने बताई असली वजह

तृषा कृष्णन का भावुक वीडियो वायरल: विजय के कथित शपथ ग्रहण पर दिखीं इमोशनल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल