5 मुकाबले हारने के बावजूद Sunrisers Hyderabad प्लेऑफ में पहुंच सकती है, जानिए क्या है पूरा समीकरण।

5 मुकाबले हारने के बावजूद Sunrisers Hyderabad प्लेऑफ में पहुंच सकती है, जानिए क्या है पूरा समीकरण।

शुरुआती 7 में से 5 मुकाबले गंवाने के बाद Sunrisers Hyderabad की स्थिति पॉइंट्स टेबल में काफी कमजोर हो गई है। हालांकि, प्लेऑफ की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं। अगर टीम प्लेऑफ में पहुंचना चाहती है, तो उसे अब कम से कम 6 बार ये जरूरी काम करना होगा।

17 अप्रैल की शाम मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार, IPL 2025 में Sunrisers Hyderabad की पांचवीं हार साबित हुई। यानी अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में से SRH सिर्फ दो ही जीत सकी है। इसके बावजूद प्लेऑफ की दौड़ से टीम पूरी तरह बाहर नहीं हुई है। ऑरेंज आर्मी के नाम से मशहूर ये टीम अभी भी टॉप-4 में जगह बना सकती है। क्रिकेट में कहा भी जाता है—जब तक आखिरी गेंद न फेंकी जाए, तब तक कुछ भी मुमकिन है। यही हाल फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद का भी है। IPL 2025 में भले ही पहले 7 में से 5 मैच हार गई हो, लेकिन बचे हुए 7 मुकाबलों में जीत हासिल कर प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी जिंदा रखी जा सकती हैं।

Sunrisers Hyderabad ने 7 में से 5 मैच गंवाए, अब प्लेऑफ तक कैसे पहुंचेगी टीम?

IPL 2025 के ग्रुप स्टेज में हर टीम को कुल 14 मुकाबले खेलने हैं, जिनमें से लगभग 7 मैच सभी टीमों ने पूरे कर लिए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 7 मुकाबले खेले हैं, लेकिन उनमें से 5 में हार का सामना करना पड़ा है। नतीजतन, पॉइंट्स टेबल में उनकी स्थिति काफी कमजोर हो गई है और वो 10 टीमों की लीग में फिलहाल 9वें स्थान पर हैं। इसके बावजूद प्लेऑफ की दौड़ में शामिल होने का रास्ता अब भी खुला हुआ है। सवाल ये है कि Sunrisers Hyderabad आखिर कैसे वहां तक पहुंचेगी?

SRH के लिए प्लेऑफ की उम्मीद का गणित

Sunrisers Hyderabad को टॉप-4 में पहुंचने के लिए अब बचे हुए सभी 7 मुकाबले जीतने की पूरी कोशिश करनी होगी। हालांकि अगर सभी मैच नहीं भी जीत पाई, तो कम से कम 6 मुकाबलों में जीत हासिल करना ज़रूरी होगा। अभी टीम के खाते में 4 अंक हैं, जो पहले 7 में से 2 जीत के चलते मिले हैं। अगर वे अगले 7 में से 6 मैच जीतते हैं, तो उनके कुल अंक 16 हो जाएंगे, और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आमतौर पर 16 अंक का आंकड़ा ही सबसे अहम माना जाता है।

काम मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं

Sunrisers Hyderabad को बाकी बचे 7 मैचों में से 3 मुकाबले अपने घरेलू मैदान हैदराबाद में खेलने हैं। हालांकि, कह सकते हैं कि घर में मैच होने के कारण कोई डर नहीं होना चाहिए, लेकिन पहले 7 मैचों में हैदराबाद में खेले गए 4 मैचों में से टीम ने 2 जीते और 2 हारे हैं, यानी रिकॉर्ड 50-50 रहा है। ऐसे में कहना पड़ेगा कि आगे के मैचों में कदम बहुत सावधानी से उठाने होंगे।

इन 7 मुकाबलों में से 3 हैदराबाद में खेले जाएंगे, जबकि बाकी 4 मैच चेन्नई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और लखनऊ में होंगे। यह साफ है कि चुनौती आसान नहीं है, लेकिन 2 बार की आईपीएल चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ये असंभव नहीं है, खासकर जब बात प्लेऑफ की हो।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी