किन लोगों को नहीं करना चाहिए Beetroot का सेवन?
Beetroot कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन कुछ विशेष स्थितियों में इसका सेवन हानिकारक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को इससे बचना चाहिए:
- किडनी स्टोन वाले लोग
चुकंदर में ऑक्सालेट की उच्च मात्रा होती है, जो किडनी स्टोन बनने का कारण बन सकती है। यदि आपको पहले से पथरी की समस्या है, तो इसका सेवन करने से बचें।
- लो ब्लड प्रेशर के मरीज
Beetroot में मौजूद नाइट्रेट ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है, लेकिन हाइपोटेंशन (कम रक्तचाप) के मरीजों के लिए यह खतरनाक हो सकता है।
- डायबिटीज के मरीज
हालांकि Beetrootका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, लेकिन इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है। इसलिए मधुमेह के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
- अधिक आयरन वाले लोग
Beetroot आयरन से भरपूर होता है, जो एनीमिया के मरीजों के लिए फायदेमंद है। लेकिन अगर किसी को हेमोक्रोमैटोसिस (शरीर में आयरन की अधिकता) जैसी समस्या हो, तो अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए।
- पाचन समस्याओं वाले लोग
इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो IBS (इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम) या अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं को बढ़ा सकता है। ज्यादा मात्रा में खाने से पेट फूलना, गैस और डायरिया जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
- एलर्जी वाले लोग
कुछ लोगों को Beetroot से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, रैशेज या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। यदि ऐसा कोई लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Beetroot का सेवन कब करना चाहिए कम?
अगर पेशाब या मल का रंग गुलाबी या लाल हो जाए, तो यह अत्यधिक सेवन का संकेत हो सकता है।अगर Beetroot खाने के बाद पेट दर्द, मतली या दस्त जैसी समस्या हो, तो इसकी मात्रा घटा दें।