Tuesday, May 12, 2026

Deputy CM Diya Kumari : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवंदन एवं गुरु सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

by editor
Deputy CM Diya Kumari : On the occasion of Guru Purnima, Guru Vandan and Guru Samman program was organized

Deputy CM Diya Kumari : मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के तहत गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जयपुर जिले के 45 धर्मगुरुओं, महंतों और संतों का सम्मान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा किया गया। गुरु वंदन एवं गुरु सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश, 2100 रुपये की भेंट राशि, शॉल, श्रीफल, पुष्पमाला और मिष्ठान भेंट स्वरूप देकर संत समाज का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर Deputy CM Diya Kumari ने महंत श्री रामदास/रामसेवक दास जी (पापड़ वाले हनुमान जी मंदिर, विद्याधर नगर), महाराज श्री हरिशंकर वेदान्ती (सियाराम दास जी की बगीची, ढहर का बालाजी), तथा महाराज श्री कौशल्या दास जी (बनीपार्क) का सम्मान किया।

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (मंत्री, उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, खेल और सैनिक कल्याण विभाग) ने झारखंड महादेव मंदिर के महंत सोमानी जी को सम्मानित किया।

राज्यमंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने त्रिवेणी धाम, शाहपुरा के महंत श्री रामरिछपाल दास, श्री मदन दिलावर (शिक्षा मंत्री) ने श्री दादू पालका, भैराणाधाम के महंत गोवर्धन दास जी, और विधायक श्री गोपाल शर्मा ने मोती डूंगरी मंदिर के महंत कैलाश चंद शर्मा तथा श्री नारायण धाम के स्वामी श्री रामरतनदेवाचार्य और सिदेश्वर हनुमान मंदिर के महाराज श्री अवदेशानंद जी का सम्मान किया।

विधायक श्री महेन्द्र पाल मीणा ने जमवारामगढ़ क्षेत्र के श्री हनुमान आश्रम के महंत श्री जगमोहनदास जी और बालाजी थली मंदिर के महंत श्री बलरामदास जी महाराज को सम्मान प्रदान किया।

गुरु पूर्णिमा पर राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने पर साधु-संतों और धर्मगुरुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार प्रकट किया। उन्होंने इसे सरकार की संत समाज के प्रति श्रद्धा और सम्मान की प्रतीक बताया।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी