DELHI WEATHER : दिल्ली में येलो अलर्ट जारी,जानिए 10 राज्यों का मौसम अपडेट

DELHI WEATHER : दिल्ली में येलो अलर्ट जारी,जानिए 10 राज्यों का मौसम अपडेट

DELHI WEATHER : मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है, जबकि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भी भारी वर्षा हो सकती है। देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है और इसका असर विभिन्न राज्यों में दिख रहा है। रविवार रात को दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई जो सोमवार सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, और आज के लिए भी यही अलर्ट लागू है।

दिल्ली में आज दिनभर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज़ हवाओं की आशंका है। आने वाले दिनों में भी राजधानी में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि यह सिलसिला 13 जुलाई तक चल सकता है, जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता अब कम हो रही है, लेकिन आज बहराइच, लखीमपुर खीरी, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, शाहजहांपुर, जालौन, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। 11 जुलाई के बाद राज्य में भारी बारिश की संभावना और घट जाएगी।

बिहार में बारिश कमजोर, शुरू हुआ सूखा दौर

बिहार में भी अब तक मानसून कमजोर ही बना हुआ है। राज्य में पर्याप्त बारिश नहीं हो सकी है। आज पूर्वी बिहार के सात जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल राज्य में सूखे जैसी स्थिति शुरू हो चुकी है, और यह कब तक चलेगी, इसका अभी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक आज छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना और उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल के गंगा बेल्ट और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश के संकेत हैं। झारखंड, केरल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

देशभर में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और आने वाले कुछ दिन कई राज्यों में भीगते हुए गुजर सकते हैं।

Related posts

महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान, संजय सिंह ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली MCD मेयर चुनाव 29 अप्रैल को, राजनीतिक सरगर्मी तेज; डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमिटी पर भी फैसला

ED छापेमारी पर AAP-BJP टकराव तेज: केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना, पूछा– “क्या एक रुपया भी मिला?”