DELHI WEATHER : गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, दिल्ली में बारिश का अलर्ट।

DELHI WEATHER : गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, दिल्ली में बारिश का अलर्ट।

DELHI WEATHER : पिछले दो दिनों से दिल्ली में तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन जल्द ही मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 9 अगस्त से दिल्ली में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जो 13 अगस्त तक जारी रहेगा। इससे उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल शुक्रवार को भी राजधानी में धूप खिलेगी और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी है। उत्तरकाशी में बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं, जहां धराली में रेस्क्यू अभियान चल रहा है। इस आपदा में अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है और कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

इसके अलावा, 8 अगस्त को मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। 8 से 12 अगस्त के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। अगले कुछ दिनों में दक्षिण भारत में तेज हवाएं और गरज-बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Related posts

महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान, संजय सिंह ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली MCD मेयर चुनाव 29 अप्रैल को, राजनीतिक सरगर्मी तेज; डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमिटी पर भी फैसला

ED छापेमारी पर AAP-BJP टकराव तेज: केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना, पूछा– “क्या एक रुपया भी मिला?”