Delhi Weather : तापमान में बढ़ोतरी के संकेत, तेज हवाओं का अलर्ट – अगले दो दिनों का ऐसा रहेगा हाल

by editor
Delhi Weather : तापमान में बढ़ोतरी के संकेत, तेज हवाओं का अलर्ट – अगले दो दिनों का ऐसा रहेगा हाल

Delhi Weather : राजधानी दिल्ली में कम बारिश के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे इस साल का मार्च अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

दिल्ली में जल्द ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर पश्चिमी भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज और कल राजधानी में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 6 मार्च के बाद तापमान में वृद्धि शुरू होगी।

3 मार्च बना साल का सबसे गर्म दिन

सोमवार को दिल्ली में मार्च का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आमतौर पर मार्च में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहता है।

हफ्ते के अंत तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। रविवार तक अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

तेज हवाओं का अलर्ट, तापमान में होगा बदलाव

दिल्ली में 26 फरवरी को इस साल का सबसे अधिक तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जनवरी और फरवरी में इस बार अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है। आमतौर पर जनवरी में 19.2 मिमी और फरवरी में 21.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल मात्र 6.5 मिमी और 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, मार्च के शुरुआती दो दिनों में 2.0 मिमी बारिश हुई है, जबकि पूरे महीने का औसत 19.1 मिमी रहता है।

उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 4 और 5 मार्च को दिल्ली में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

6 मार्च से बढ़ेगा तापमान

इन प्रभावों के चलते अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 25-28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 6 मार्च के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे दिन और रात दोनों गर्म हो जाएंगे।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिल्ली और आसपास के इलाकों में नजर नहीं आएगा, जिससे इस सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

आज का तापमान:

अधिकतम तापमान: 31.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 9.6 डिग्री सेल्सियस
 4 मार्च को सूर्यास्त: शाम 6:23 बजे
 5 मार्च को सूर्योदय: सुबह 6:42 बजे

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!