DELHI WEATHER : दिल्ली में अगले 5 दिनों तक अलर्ट जारी ,यूपी से लेकर बिहार तक 10 राज्यों में भारी बारिश के आसार

DELHI WEATHER : दिल्ली में अगले 5 दिनों तक अलर्ट जारी ,यूपी से लेकर बिहार तक 10 राज्यों में भारी बारिश के आसार

DELHI WEATHER : दिल्ली में मानसून की एंट्री के साथ ही मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश, आंधी और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला लगातार बना हुआ है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर, आंध्र प्रदेश और यनम में उमस भरा और गर्म मौसम बने रहने की संभावना है।

दिल्ली का मौसम – बारिश से राहत और अलर्ट दोनों

दिल्ली में मानसून के सक्रिय होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जून का सबसे कम न्यूनतम तापमान 24°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने राजधानी में 5 जुलाई तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान करीब 32°C और न्यूनतम 25°C रह सकता है।

किन राज्यों में होगी भारी बारिश?

1 और 2 जुलाई को झारखंड और ओडिशा में भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा 5 जुलाई तक बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश के आसार हैं। यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी इसी अवधि में मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है।

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बरसात

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार वर्षा हो रही है और आगे भी भारी बारिश तथा तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश संभव है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत का हाल

2 से 5 जुलाई के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, केरल और कर्नाटक में अगले 24 घंटों में भारी वर्षा की संभावना है। दक्षिण भारत में अगले सात दिनों तक तेज हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश और यनम में उमस और गर्मी बनी रहेगी, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है।

Related posts

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का हमला: पिछली सरकार ने DTC को 65,000 करोड़ के घाटे में डाला, पार्किंग में आधुनिक बदलाव किए

दिल्ली में राशन कार्ड नियमों में बदलाव, जानें कौन होगा पात्र और कौन नहीं

दिल्ली में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन, एक साल में पूरे हुए 370, आम नागरिकों को मिल रही मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं