दिल्ली ब्लास्ट: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना, घटनास्थल का भी लिया जायजा

दिल्ली ब्लास्ट: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना, घटनास्थल का भी लिया जायजा

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद राजधानी में हाई अलर्ट जारी, पुलिस और एनएसजी जांच में लगी।

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद राजधानी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति का हाल जाना। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का मुआयना करने का भी कार्यक्रम रखा है।

इस घटना में अब तक 9 लोगों की मौत और 19 लोग घायल बताए गए हैं। हादसे के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क मोड पर हैं और कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

also read: दिल्ली MCD उपचुनाव 2025: बीजेपी और AAP ने जारी की…

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और लोगों से शांति बनाए रखने तथा अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। प्रभावित लोगों के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।”

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। दिल्ली पुलिस, एनएसजी, एनआईए और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीमें इस घटना की गहन जांच में लगी हैं।

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम 6:52 बजे लाल किला क्रॉसिंग के पास धीमी गति से चल रहे वाहन में धमाका हुआ। इस धमाके में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई और लगभग 20 लोग घायल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी निवासियों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी।

Related posts

गुजरात: आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए मैनिफेस्टो जारी किया

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश