अमित शाह ने लाल किला धमाके पर की समीक्षा, दोषियों को सजा दिलाने का दिया आदेश

अमित शाह ने लाल किला धमाके पर की समीक्षा, दोषियों को सजा दिलाने का दिया आदेश

दिल्ली लाल किला धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – ‘एक-एक गुनहगार को अंजाम भुगतना होगा’। एनआईए जांच में जुटी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दो समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि इस कृत्य में शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी और प्रत्येक गुनहगार को उसके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

गृह मंत्री की समीक्षा बैठक

बैठक में गृहसचिव, एनआईए DG और अन्य जांच एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अमित शाह ने निर्देश दिए कि सभी दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति का जायजा भी लिया।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात भी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में अधिकारियों ने धमाके के बाद की स्थिति और जांच की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

also read: दिल्ली धमाका: अमित शाह की IB डायरेक्टर समेत वरिष्ठ…

एनआईए कर रही जांच

घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी गई है, जो केवल आतंकवादी मामलों की जांच करती है। यह साफ संकेत है कि सरकार ने इस धमाके को आतंकवादी कृत्य माना है।

घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। दिल्ली पुलिस ने यूएपीए के तहत प्राथमिकी दर्ज की और कई स्थानों पर छापे मारे। जांच में सामने आया कि जिस कार में विस्फोट हुआ, उसके चालक का कथित तौर पर फरीदाबाद स्थित आतंकवादी मॉड्यूल से संबंध था।

गृह मंत्री का संदेश

अमित शाह ने बैठक में साफ कहा, “एक-एक गुनहगार को उसके किए की सजा भुगतनी होगी।” केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी जांच एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे घटना की तह तक जाएं और दोषियों को पकड़े।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओडिशा दौरा, राउरकेला में जनसभा और कई परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन

हरिवंश निर्विरोध फिर बने राज्यसभा उपसभापति, सीपी राधाकृष्णन ने जताया भरोसा और सराहना

महिला आरक्षण कानून पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान: विपक्ष से राजनीतिकरण न करने की अपील, परिसीमन पर दिया भरोसा