DELHI NEWS :दिल्ली में अगले पांच दिनों तक हो सकती है बारिश, कई शहरों में भारी बारिश मचा सकती है तबाही।

DELHI NEWS :दिल्ली में अगले पांच दिनों तक हो सकती है बारिश, कई शहरों में भारी बारिश मचा सकती है तबाही।

DELHI NEWS : देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों मूसलधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक मौसम का हाल जान लेते हैं।

दिल्ली और आसपास के राज्यों का हाल
राजधानी दिल्ली में अगले पांच दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। 24 जुलाई को पारा चढ़कर 33 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

यूपी-बिहार में भी बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। बिहार में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। आज कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के बाद 25 जुलाई से अगले सात दिन कई जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी अच्छी बारिश के संकेत हैं।

पहाड़ी राज्यों में भी मेघ बरसेंगे
हिमाचल प्रदेश में 26 से 28 जुलाई के बीच तेज बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में पहले से ही भारी बारिश का दौर जारी है और 28 जुलाई तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे। जम्मू-कश्मीर में भी 24 जुलाई तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी अलर्ट
दक्षिण भारत के गोवा, कोंकण, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले 6–7 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर के मेघालय में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिन देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम को लेकर सतर्कता जरूरी है।

Related posts

ईडी रेड के बाद सियासी घमासान: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर हमला, बीजेपी पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

AAP विधायक संजीव झा ने पांडव परिवार से की मुलाकात, मुआवज़ा और नौकरी की मांग को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

ED छापेमारी विवाद: AAP का आरोप, मनीष सिसोदिया ने जांच एजेंसियों और मीडिया पर उठाए सवाल