Sunday, April 19, 2026

DELHI NEWS : दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये मिलने की तारीख और स्थान का हुआ खुलासा।

by editor
DELHI NEWS : दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये मिलने की तारीख और स्थान का हुआ खुलासा।

DELHI NEWS : दिल्ली की महिलाओं को महिला समृद्धि योजना का लाभ मिलने की तारीख और स्थान तय हो गए हैं। इस योजना के तहत उनके बैंक खातों में 2500-2500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनी है। चुनाव के दौरान बीजेपी ने महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को 2500-2500 रुपये देने का वादा किया था। अब यह सवाल उठ रहा है कि यह राशि महिलाओं के खातों में कब आएगी। इसे लेकर तारीख और स्थान तय हो गए हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार 8 मार्च को, महिला दिवस के अवसर पर, दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लागू कर सकती है। इस दिन महिलाओं को 2500 रुपये मिलने की संभावना है। इस योजना की आधिकारिक घोषणा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सीएम रेखा गुप्ता की उपस्थिति में की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस मौके पर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें करीब 5000 महिलाएं शामिल होंगी।

महिला समृद्धि योजना का उद्देश्य क्या है?

महिला समृद्धि योजना का मकसद दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा, महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद भी दी जाएगी।

8 मार्च को मिल सकती है पहली किस्त

दिल्ली सरकार 8 मार्च को महिला समृद्धि योजना की पहली किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा। इच्छुक महिलाओं को आवेदन करने के लिए भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://services.india.gov.in/ पर जाना होगा, जहां वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन जमा कर सकेंगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने 2500 रुपये देने के वादे पर कहा कि 8 मार्च महिला दिवस है, लेकिन हर दिन महिलाओं के सम्मान का दिन होना चाहिए। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है और 8 मार्च आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा