Sunday, April 19, 2026

DELHI NEWS : दिल्ली में थाने बने जलभराव के केंद्र ,आप नेता ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

by editor
DELHI NEWS : दिल्ली में थाने बने जलभराव के केंद्र ,आप नेता ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

DELHI NEWS : दिल्ली में बारिश के बाद सड़कों पर भरे पानी को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरा है। आप नेता व पूर्व पार्षद मनोज त्यागी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास थाने के बाहर जलभराव की स्थिति को लेकर प्रदर्शन करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में थानों तक में पानी भर गया है, और हालात तालाब जैसे बन गए हैं।

त्यागी ने नाव चलाकर सरकार को जगाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया और कहा कि करावल नगर क्षेत्र की जनता लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रही है, लेकिन सरकार ने अब तक कोई समाधान नहीं किया। उन्होंने याद दिलाया कि चुनाव के समय मंत्री कपिल मिश्रा ने जलभराव से मुक्ति का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ।

आप नेता ने बताया कि करावल नगर, सोनिया विहार और श्रीराम कॉलोनी के बच्चों को स्कूल जाने के लिए रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास समय रहते समाधान करने का मौका था, लेकिन उदासीनता बरती गई।

मनोज त्यागी ने कहा कि विपक्ष का काम सरकार को उसकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग करना है। उन्होंने कहा कि वह करावल नगर के निवासी हैं और जनता की समस्याओं को अनदेखा नहीं कर सकते। लोग थाने, बिजली घर और अन्य सरकारी कार्यालयों तक जाने के लिए भी कीचड़ और गंदे पानी से होकर जाते हैं – यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा