DELHI NEWS : दिल्ली में बाढ़ के हालात नजर आने लगे हैं, यमुना का जलस्तर बढ़ने से रिंग रोड पानी में समा गई।

by editor
DELHI NEWS : दिल्ली में बाढ़ के हालात

DELHI NEWS : दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

DELHI NEWS : बुधवार सुबह सात बजे पुराना रेलवे पुल पर जलस्तर 207.48 मीटर दर्ज किया गया। नदी का पानी लाल किले के पीछे और रिंग रोड तक पहुंच चुका है। कई घाट और सड़कें डूब गई हैं, वहीं दिल्ली सचिवालय के पास तक भी पानी भर आया है।

बाढ़ का असर यमुना किनारे बसी कॉलोनियों में साफ दिख रहा है। लोग नाव की मदद से घरों से जरूरी सामान निकाल रहे हैं। मजनू का टीला से कश्मीरी गेट की ओर जाने वाली रिंग रोड पूरी तरह जलमग्न हो गई है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कई मार्गों पर यातायात रोक दिया है।

गीता कॉलोनी श्मशान घाट और वासुदेव घाट के आसपास के क्षेत्र भी डूब गए हैं, जिसके चलते अंतिम संस्कार का काम सड़क किनारे किया जा रहा है। श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर तक पानी पहुंच चुका है। बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं, जिससे ISBT कश्मीरी गेट परिसर भी पानी में डूबा हुआ है।

MCD और PWD लगातार सैंडबैग और पंप लगाकर पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पानी बार-बार वापस भर रहा है। यमुना बाजार फ्लाईओवर अंडरपास, गीता कॉलोनी लोहे के पुल के नीचे का रास्ता और ISBT के पास कई मार्ग बंद कर दिए गए हैं। चांदीराम अखाड़े के पास CNG पंप भी सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप