DELHI NEWS : दिल्ली से यूपी तक छाएंगे बादल, जानें कैसा रहेगा मौसम।

DELHI NEWS : DELHI NEWS : दिल्ली से यूपी तक छाएंगे बादल, जानें कैसा रहेगा मौसम।से यूपी तक छाएंगे बादल, जानें कैसा रहेगा मौसम।

DELHI NEWS : देश के कई हिस्सों में मौसम ने रुख बदला है। दिल्ली में तेज हवा और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज राजधानी में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश के आसार हैं। चलिए जानते हैं, देश के बाकी हिस्सों में आज मौसम कैसा रहेगा।

देश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ मैदानी इलाकों में आंधी और बारिश का असर दिख रहा है, तो दूसरी ओर पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी भी हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में भी तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।

राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। कहीं-कहीं हल्की या बहुत हल्की बारिश हो सकती है, साथ ही बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश:
प्रदेश में रात के समय चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है। कई इलाकों में बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आज और कल पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी आशंका है।

Related posts

महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान, संजय सिंह ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली MCD मेयर चुनाव 29 अप्रैल को, राजनीतिक सरगर्मी तेज; डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमिटी पर भी फैसला

ED छापेमारी पर AAP-BJP टकराव तेज: केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना, पूछा– “क्या एक रुपया भी मिला?”