DELHI NEWS : दिल्ली में जल्द ही 500 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें चलने लगेंगी। इस संबंध में परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है। उन्होंने बताया कि अगले दो महीनों के भीतर राजधानी की सड़कों पर 500 नई इलेक्ट्रिक बसें उतारी जाएंगी, और साल के अंत तक 1,000 अतिरिक्त बसें भी सड़कों पर आ जाएंगी।
DELHI NEWS : दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार परिवहन को लेकर एक बड़ा तोहफा देने जा रही है, जिससे लोगों की आवाजाही और सुविधाजनक होगी। शुक्रवार को परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने जानकारी दी कि आने वाले दो महीनों में राजधानी की सड़कों पर 500 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
इलेक्ट्रिक बसों को सार्वजनिक परिवहन बेड़े में शामिल करने को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद परिवहन मंत्री ने बताया कि आने वाले दो महीनों में 500 बसें सड़कों पर उतरेंगी, जबकि सरकार की योजना है कि साल के अंत तक कुल 1000 बसें राजधानी की सड़कों पर दौड़ने लगें।
परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने अपने बयान में कहा कि सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में तेजी से बदलाव लाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले दो महीनों में दिल्ली की सड़कों पर 500 नई इलेक्ट्रिक बसें उतारी जाएंगी, और साल के अंत तक 1,000 और बसें भी शामिल की जाएंगी। इससे लोगों को स्वच्छ और ज्यादा सुविधाजनक परिवहन विकल्प मिल सकेंगे।
परिवहन मंत्री ने क्या कहा?
परिवहन मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जल्द से जल्द शुरू होना चाहिए, ताकि लोगों को इसका लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने बताया कि इन बसों को सार्वजनिक परिवहन में शामिल करके दिल्ली को देश की ईवी राजधानी बनाने की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया जा रहा है।
नई इलेक्ट्रिक बसों की खासियत
हाल ही में दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में कुछ नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की गई हैं। इन्हें फिलहाल छोटे रूटों (लगभग 12 किलोमीटर) पर चलाया जा रहा है, खासकर उन इलाकों में जहां बड़ी बसों के संचालन में दिक्कत आती है।
बैठक में कौन-कौन मौजूद था?
समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बस आपूर्ति करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इसमें पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी, स्विच मोबिलिटी, जेबीएम जैसी प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बस आपूर्ति और चार्जिंग ढांचे पर जोर
मंत्री पंकज सिंह ने बस आपूर्तिकर्ताओं से अपील की कि वे बसों की आपूर्ति प्रक्रिया में तेजी लाएं और सभी प्रमुख डिपो में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को गति दें, ताकि बसों के संचालन में कोई रुकावट न आए।
दिल्ली को EV राजधानी बनाने की दिशा में बड़ा कदम
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न डिपो में निर्माण और विद्युतीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। मंत्री ने कहा कि नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत दिल्ली को देश की ईवी राजधानी बनाने की दिशा में एक अहम पहल है। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि काम को तेज़ किया जाए ताकि आम लोगों को स्वच्छ और बेहतर परिवहन सुविधा जल्द से जल्द मिल सके।