दिल्ली मेट्रो की टिकट अब DMRC और इन 10 अन्य ऐप्स पर भी, जिससे बुकिंग करना हुआआसान

by editor
दिल्ली मेट्रो की टिकट अब DMRC और इन 10 अन्य ऐप्स पर भी, जिससे बुकिंग करना हुआआसान

DMRC  : दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर है, अब उन्हें मेट्रो टिकट के लिए लंबी कतारों में इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी है कि अब मेट्रो टिकट के लिए लंबी कतार में खड़ा होने की जरूरत खत्म हो जाएगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के साथ मिलकर ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जिससे यात्री 10 से ज्यादा लोकप्रिय मोबाइल ऐप्स के माध्यम से मेट्रो टिकट आसानी से बुक कर सकेंगे। इससे अब उन्हें अलग से कोई मेट्रो ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आइए इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के आधिकारिक , नई सुविधा से यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने या कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नेविगेट करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे मेट्रो सेवा का उपयोग आसान हो जाएगा। रोजाना औसतन 6.5 मिलियन यात्रियों को सेवा प्रदान करने वाला DMRC का ONDC नेटवर्क में शामिल होना यात्रियों के लिए एक इंटरऑपरेबल, सरल और डिजिटल इकोसिस्टम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इन ऐप्स से खरीद सकेंगे दिल्ली मेट्रो टिकट
अब यात्री लंबी कतार में खड़े होने के बजाय इन लोकप्रिय ऐप्स के माध्यम से दिल्ली मेट्रो टिकट खरीद पाएंगे। इनमें Chartr, EaseMyTrip, Google Maps, Highway Delite, Miles & Kilometres, NammaYatri, OneTicket, Rapido, Redbus, Tummoc और Yatri Railways शामिल हैं।

यह इंटीग्रेटेड सिस्टम SequelString AI (SAI) द्वारा विकसित सिंगल-प्वाइंट टेक इंटरफेस के जरिए तैयार किया गया है, जो इन ऐप्स में दिल्ली मेट्रो टिकटिंग का सहज इंटीग्रेशन सुनिश्चित करता है। इन ऐप्स में टूर प्लानर, राइड-हेलिंग सर्विस और ट्रैवल पोर्टल शामिल हैं, जो यात्रियों को रियल-टाइम सुविधाएं देते हैं, चाहे वे शहर के अंदर हों या एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा कर रहे हों। उदाहरण के तौर पर, जयपुर से बस के जरिए दिल्ली आने वाले यात्री अब रेडबस ऐप पर बस की टिकट के साथ-साथ ISBT कश्मीरी गेट से दिल्ली मेट्रो के किसी भी स्टेशन के लिए टिकट भी बुक कर सकते हैं।

इसी तरह, शहर के अंदर सफर करने वाले यात्री Rapido ऐप पर एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं और उसी ऐप से मेट्रो टिकट भी खरीद सकते हैं, जैसे धौला कुआं से आनंद विहार के लिए। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए DMRC फेज-5 मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। DMRC ने केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को 206.5 किलोमीटर तक फैले 18 नए मेट्रो कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव दिया है।

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!