दिल्ली सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति: 2025 तक सभी सार्वजनिक वाहन होंगे इलेक्ट्रिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

by Neha
दिल्ली सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति: 2025 तक सभी सार्वजनिक वाहन होंगे इलेक्ट्रिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

दिल्ली सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत 2025 तक सभी सार्वजनिक वाहन इलेक्ट्रिक होंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदूषण कम करने और सड़क सुरक्षा सुधारने के लिए इस महत्वपूर्ण कदम की घोषणा की।

दिल्ली सरकार जल्द ही नई इलेक्ट्रिक वाहन (EV) नीति लेकर आ रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि 2025 तक दिल्ली के सभी सार्वजनिक वाहन पूरी तरह इलेक्ट्रिक हो जाएंगे। नई नीति के तहत दिल्ली में हर तीसरा वाहन इलेक्ट्रिक होने का लक्ष्य रखा गया है।

दिल्ली में प्रदूषण से लड़ाई में इलेक्ट्रिक वाहन होंगे बड़ी भूमिका

दिल्ली में बढ़ती वाहनों की संख्या और उससे होने वाला धूल व वायु प्रदूषण राजधानी की गंभीर समस्याओं में शामिल है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई ईवी नीति बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहल दिल्ली की वायु गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और प्रदूषण नियंत्रण के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने की ईवी रैली का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा का भी दिया संदेश

मंडपम में आयोजित ऑटोमोटिव फिटनेस एंड एनवायरनमेंट (सेफ) वार्षिक सम्मेलन और सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) की ग्रीन प्लेट ईवी रैली का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी हितधारकों के साथ नीति को लेकर चर्चा जारी रखने का भी भरोसा दिया। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के लिए वाहन नहीं, बल्कि चालक जिम्मेदार होते हैं।

also read: सेवा पखवाड़ा: 75 राजदूतों और उच्चायुक्तों ने मां के नाम…

सीएम ने जनता से हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करने की अपील की और कहा कि ट्रैफिक नियम तोड़ना बहादुरी नहीं, बल्कि गैर-जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन हर नागरिक की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

दिल्ली की पहली ईवी नीति और नई नीति की जरूरत

दिल्ली की पहली इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2020 में लागू की गई थी, जिसे अब 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन राजधानी में प्रदूषण और सुरक्षा के मद्देनजर नई और अधिक प्रभावी ईवी नीति की जरूरत महसूस की जा रही है। नई नीति के आने से दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ेगी और राजधानी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार का व्यापक प्रयास

नई ईवी नीति के तहत सार्वजनिक वाहनों का इलेक्ट्रिक होना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा का भी एक बड़ा कदम होगा। दिल्ली सरकार इस दिशा में सभी हितधारकों के सुझावों को लेकर नीति को अंतिम रूप दे रही है। इसका उद्देश्य न केवल वायु प्रदूषण कम करना है, बल्कि राजधानी को एक सुरक्षित और स्मार्ट शहर बनाना भी है।

You may also like

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान