दिल्ली में धूमधाम से मनाई गई दिवाली, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

by Neha
दिल्ली में धूमधाम से मनाई गई दिवाली, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

दिल्ली में धूमधाम से मनाई गई दिवाली, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दीपोत्सव का शुभारंभ किया। कर्तव्य पथ और इंडिया गेट पर 1.51 लाख मिट्टी के दीयों से सजी राजधानी, भव्य ड्रोन शो और मंदिरों में पूजा-अर्चना का आयोजन।

दिल्ली में इस बार दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दीप जलाकर राष्ट्रीय राजधानी में दीपोत्सव का शुभारंभ किया। पहली बार कर्तव्य पथ को 1.51 लाख मिट्टी के दीयों से सजाया गया, जिससे दिल्ली की सड़कों और प्रमुख स्थलों पर भव्य रोशनी का नजारा देखने को मिला।

शहर के मकान, मंदिर, दुकानें और गलियां रंग-बिरंगी लाइटों और दीयों की चमक से जगमगाए। दिल्ली दुल्हन की तरह सजी नजर आई। दिल्लीवासियों ने खुशी-खुशी मंदिरों में पूजा-अर्चना की और परिवारों के साथ त्योहार का आनंद मनाया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर दिल्लीवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने मां लक्ष्मी, प्रभु श्रीराम और माता सीता से आशीर्वाद की कामना की।

also read: दिल्ली सरकार का विंटर एक्शन प्लान 2025-26: धूल-धुआं और…

दिल्ली के प्रमुख स्थलों पर रोशनी का त्योहार

लाल किला, इंडिया गेट, श्री गौरी शंकर मंदिर, गुरुद्वारा शीशगंज साहिब और कनॉट प्लेस जैसे प्रमुख स्थलों को भव्य लेजर लाइट्स और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। इंडिया गेट पर दिवाली के अवसर पर विशेष ड्रोन शो का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान श्रीराम के वनवास से लेकर रावण वध और अयोध्या वापसी की कथा को रोशनी और संगीत के माध्यम से जीवंत किया गया। यह भव्य प्रदर्शन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया।

मिट्टी के दीयों से सजी कर्तव्य पथ

दीपोत्सव के मौके पर कर्तव्य पथ पर पहली बार मिट्टी के 1.51 लाख दीयों से प्रकाश की झड़ी लगी। इस आयोजन ने पूरे इलाके को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल से भर दिया। लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर त्योहार को और भी खास बना दिया।

दिवाली पर बाजारों और गलियों में उमड़ी रौनक

त्योहार के दौरान दिल्ली के बाजार, दुकानें और गलियां मिठाईयों और रंगीन सजावट से खिल उठीं। बच्चे- बड़े सभी पटाखों और मिठाईयों का आनंद लेते नजर आए। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की।

You may also like

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान