Saturday, April 18, 2026

आवारा पशुओं के कारण रुक गया दिल्ली की CM Rekha Gupta का काफिला, कार से उतरना पड़ा।

by editor
आवारा पशुओं के कारण रुक गया दिल्ली की CM Rekha Gupta का काफिला, कार से उतरना पड़ा।

CM Rekha Gupta का काफिला अचानक रुक गया, जब आवारा पशुओं की वजह से गाड़ियों की रफ्तार थम गई। स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने गाड़ी से उतरकर अधिकारियों को सड़कों पर पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

दिल्ली की CM Rekha Gupta के काफिले को हैदरपुर फ्लाईओवर पर अचानक रुकना पड़ा, जब 4-5 आवारा पशु सड़क पर आ गए, जिससे गाड़ियों की आवाजाही बाधित हो गई। स्थिति को देखते हुए CM Rekha Gupta वाहन से उतरीं और अधिकारियों को सड़क पर पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए तुरंत प्रभावी उपाय लागू करने के निर्देश दिए।

CM Rekha Gupta का काफिला करीब 15 मिनट तक फ्लाईओवर पर रुका रहा। समय रहते चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। CM Rekha Gupta बुधवार को मेट्रो पिलर्स का निरीक्षण करने निकली थीं।

स्वच्छ दिल्ली अभियान का लक्ष्य

निरीक्षण के दौरान CM Rekha Gupta  ने मेट्रो खंभों पर लगे पोस्टर और होर्डिंग्स हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेट्रो पिलर्स पर चिपके विज्ञापनों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाना हमारी प्राथमिकता है।

सरकारी संपत्ति की सुरक्षा पर मुख्यमंत्री का संदेश

CM Rekha Gupta ने कहा कि किसी को भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार नहीं है, चाहे वह मुख्यमंत्री हो या कोई अन्य व्यक्ति। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे दिल्ली को गंदा न करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें।

CM Rekha Gupta ने पेश किया बजट

CM Rekha Gupta बनने के बाद से ही CM Rekha Gupta लगातार सक्रिय हैं और बड़े फैसले ले रही हैं। उन्होंने मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश करते हुए आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया, जिसमें यमुना की सफाई, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे के विकास, जल प्रबंधन और कनेक्टिविटी सहित 10 प्रमुख क्षेत्रों पर जोर दिया गया है, जिससे दिल्ली को आत्मनिर्भर बनाने की रूपरेखा तैयार की गई है।

वित्त मंत्री का कार्यभार भी संभाल रहीं CM Rekha Gupta ने 138 मिनट लंबे बजट भाषण में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के पहले बजट को ऐतिहासिक बताया और कहा कि अब भ्रष्टाचार और अक्षमता का दौर समाप्त हो गया है।

भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली में बजट पेश किया। पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हराकर पार्टी ने सत्ता में वापसी की थी।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा