दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान: “बिहार में अब विकास की रफ्तार, लालटेन राज की लौ बुझी”

by Neha
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान: "बिहार में अब विकास की रफ्तार, लालटेन राज की लौ बुझी"

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिहार के शेरघाटी में एनडीए सरकार के विकास कार्यों की सराहना की और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शेरघाटी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार में एनडीए सरकार के विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए लालटेन राज की आलोचना की और परिवारवाद का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने लोगों से एनडीए उम्मीदवार को वोट देने की अपील की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शेरघाटी के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में भगवान विष्णु का नाम लेकर अपने संबोधन की शुरुआत की और कहा, “मुझे गया की भूमि पर आकर बहुत आनंद महसूस हो रहा है।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिहार के लगातार प्रगति की ओर बढ़ने की बात की और कहा कि एनडीए के पांचों दल मिलकर राज्य में एक मजबूत सरकार बना रहे हैं। उन्होंने बिहार में कानून व्यवस्था, सड़कों, अस्पतालों, स्कूलों और एयरपोर्ट के तेजी से हो रहे विकास पर प्रकाश डाला। रेखा गुप्ता ने कहा, “बिहार अब मुश्किल से पटरी पर लौटा है और राज्य में युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए।”

also read: दिल्ली में नई आबकारी नीति का मसौदा तैयार, बड़ी शराब…

विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लालटेन राज में लूट, हत्या और महिलाओं के खिलाफ अपराध सामान्य थे। “आज वे किस मुंह से वोट मांगने आते हैं? जिन्होंने किसानों की ज़मीन को हड़प लिया और पशुओं का चारा खा लिया, वे अब विकास की बात कर रहे हैं।”

रेखा गुप्ता ने परिवारवाद का भी आरोप लगाया, “कभी गरीब के बेटे को मौका नहीं दिया, अब वे बिहार में फिर से 15 साल वाली सरकार बनाना चाहते हैं। हवाई चप्पल पहनने वाला भाई अब हवाई जहाज से चल रहा है।” उन्होंने तंज करते हुए कहा कि “जो लोग भारत माता की गालियाँ देते हैं और सेना का अपमान करते हैं, उन्हें तालाब नहीं, चुल्लू भर पानी की जरूरत है।”

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि एनडीए के प्रत्याशी को वोट देकर विजय दिलाएं और “हेलीकॉप्टर छाप” पर बटन दबाने की बात की। सभा में लोजपा सांसद अरुण कुमार भारती ने भी चिराग पासवान का वादा याद दिलाया। इसके अलावा प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह, धनराज शर्मा और डॉ. विनोद प्रसाद यादव जैसे नेता भी मौजूद रहे।

You may also like

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान