Delhi AAP: चुनाव से पहले दिल्ली में तेज दलबदल, AAP ने BJP को चार दिन में दूसरा झटका दिया

Delhi AAP: चुनाव से पहले दिल्ली में तेज दलबदल, AAP ने BJP को चार दिन में दूसरा झटका दिया

Delhi AAP: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले दलबदल तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पीछे छोड़ते हुए आम आदमी पार्टी ने एक और नेता को शामिल करा लिया है।

Delhi AAP: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले दलबदल तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पीछे छोड़ते हुए आम आदमी पार्टी ने एक और नेता को शामिल करा लिया है। लक्ष्मीनगर से दो बार भाजपा पार्षद रहे बीबी त्यागी सोमवार को ‘आप’ में शामिल हो गए। पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सदस्यता दी। आप में इससे पहले तीन बार विधायक रहे ब्रह्म सिंह तंवर भी शामिल हुए।

सिसोदिया ने बीबी त्यागी के ‘आप’ में शामिल होने के बाद कहा कि बीबी त्यागी जी ने भारतीय जनता पार्टी में कई दशकों तक जनता की समस्याओं पर जमीनी स्तर पर काम किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और जनता की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारे लिए एक अनमोल संपत्ति है।” बीबी त्यागी जी की ईमानदारी और जनता के काम करने की राजनीति ने उन्हें हमारे परिवार में शामिल कर लिया है। यह आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और काम की सफलता का संकेत है। आम आदमी पार्टी का यह बढ़ता हुआ परिवार हमें नए जोश और संकल्प के साथ जनता के मुद्दों पर काम करने की प्रेरणा दे रहा है।’

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी त्यागी से मुलाकात की और उनका पार्टी में स्वागत किया। इससे पहले आम आदमी पार्टी में भाजपा के तीन बार के पूर्व विधायक ब्रह्म सिंह तंवर भी शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि तंवर को पार्टी टिकट भी दे सकती है। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर जुबैर अहमद भी आप का हिस्सा बने हैं। दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है।

Related posts

गुजरात: आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए मैनिफेस्टो जारी किया

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश