सड़क सुरक्षा जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पांच किलोमीटर की दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। इस दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से दौड़ की शुरुआत करते हुए प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह यातायात नियमों का पालन करे और पर्यावरण की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाए।
also read: उत्तराखंड सरकार बुजुर्ग महिलाओं के लिए नई योजना शुरू…
उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड सरकार सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार पहल कर रही है और इस तरह की गतिविधियां लोगों में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
इस दौड़ का आयोजन राज्य में सुरक्षित सड़क परिवहन और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया।